फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress MLA vikramaditya singh statement over govt employees

विक्रमादित्य बोले- सोशल मीडिया में तोड़-मरोड़ कर पेश किया बयान

Sun, 03 Oct 2021 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Oct 2021 08:38 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह के बयान की कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन
Congress MLA vikramaditya singh statement over govt employees
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कर्मचारियों और अधिकारियों को लेकर दिए बयान को सोशल मीडिया में तोड़मरोड़ कर पेश करने पर हैरानी जताई है। कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की भाजपा की एक सोची समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो कट पेस्ट कर लोगों को भ्रमित करने के लिए भाजपा ने जारी किया गया है। भाजपा सरकार में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बाहर कर प्रदेश के लोगों को इस कुशासन से मुक्ति दिलाएगी। 

विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने कभी भी अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ  ऐसी कोई टिप्पणी या बयान नहीं दिया है, जो उनकी भावना को ठेस पहुंचाता हो। कांग्रेस हमेशा अधिकारियों और कर्मचारियों की हितैषी रही है। यही वजह रही है कि पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के शासनकाल के दौरान हमेशा सरकार और प्रशासन के बीच अच्छे संबंध रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा के शासनकाल में सरकार और प्रशासन के बीच पैदा हो रही खाई के बारे में सब जानते हैं। सरकार और शासन में न तो समन्वय ही है और न ही कोई सौहार्द है। जिस प्रकार भाजपा के नेता और मंत्री अधिकारियों और कर्मचारियों को डरा धमका रहे हैं, वह सर्वविदित है। प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ दुर्व्यवहार किया जाता रहा है, उससे सभी वाकिफ  हैं। कुछ मुट्ठी भर अधिकारी और कर्मचारी जो आज भाजपा के एजेंट बनकर सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रमादित्य के बयान की कड़ी निंदा 
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह के बयान की कड़ी निंदा की है। विक्रमादित्य ने बयान में कर्मचारियों को धमकी भरे अंदाज में संदेश देने की कोशिश की है कि जब उनकी सरकार आएगी तो कर्मचारियों को प्रदेश के कोने-कोने में पटका जाएगा। उन्होंने महासंघ की समस्त जिला इकाइयों और विभागीय अध्यक्षों से मांग की है कि वे अपने अपने स्तर पर विक्रमादित्य के बयान का डटकर विरोध करेंगे।

प्रदेश की संस्कृति पर हमला कर रहे विक्रमादित्य: वीरेंद्र
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह की ओर से बार-बार सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ टिप्पणी करने पर भाजपा ने आक्रामक रुख अपना लिया है। भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी ने विक्रमादित्य सिंह के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने सीएम को नाटी डालने और खिचड़ी खाने वाला मुख्यमंत्री कहा था। भाजपा नेता ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह एक चुने हुए प्रतिनिधि होने के बावजूद राजनीतिक मर्यादा भूल चुके हैं।

कहा कि विक्रमादित्य सिंह भूल गए हैं कि उनके पिता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी कई मौकों पर नाटी डालते थे। भाजपा नेताओं ने इस पर कभी टिप्पणी नहीं की थी। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह से पूछा कि अपने क्षेत्र में हो रहे काम का क्रेडिट लेने को तो आगे आते हैं, लेकिन राजनीतिक मंचों से मर्यादा कैसे भूल जाते हैं।


कहा कि कुछ दिन पहले विक्रमादित्य सिंह ने खुद सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात की थी और फिर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए मंजूर विकास परियोजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया पर डाली थी। उसमें कहा था कि सरकार किसी का भी हो, विकास कार्य जारी रहना चाहिए। यह दिखाता है कि जयराम सरकार बिना किसी भेदभाव प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed