फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress mla Vikramaditya singh said to cm jairam that do not make defeat in the by-election a question of prestige, work together

विक्रमादित्य बोले- मंडी में ही होगा सांसद का कार्यालय, नहीं जाना पड़ेगा रामपुर

Wed, 03 Nov 2021 05:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Nov 2021 05:49 PM IST
सार

मंडी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता ने प्रतिभा सिंह को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। कहा कि इस बार यह उपचुनाव जीतने से कांग्रेस को संजीवनी मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह से निवेदन किया है कि वह अब इस उपचुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं। हम सब मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन
congress mla Vikramaditya singh said to cm jairam that do not make defeat in the by-election a question of prestige, work together
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद प्रतिभा सिंह का मंडी शहर में स्थायी कार्यालय होगा। लोगों को समस्याएं लेकर रामपुर नहीं जाना पड़ेगा। यह बात उनके बेटे विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कही। कहा कि चुनाव से पहले मंडी जिले के लोगों को चिंता सता रही थी कि अगर प्रतिभा सिंह जीत जाएंगी तो उनके घर रामपुर में हैं। उनसे मिलने रामपुर जाना पड़ेगा। लोगों की इसी समस्या पर मंडी शहर में प्रतिभा सिंह का कार्यालय बनाने का निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनता ने प्रतिभा सिंह को ऐतिहासिक जीत दिलाई है।

विज्ञापन


उप चुनाव जीतने से कांग्रेस को संजीवनी मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह से निवेदन किया कि वे अब चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं। हम सब मिलकर काम करेंगे। कहा कि हमने चुनाव के दौरान हर क्षेत्र का दौरा किया और हर वर्ग के लोगों की समस्याएं सुनीं। ये समस्याएं नव निर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह केंद्र सरकार के ध्यान में लाएंगी। बेरोजगारी, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों की समस्याओं से सरकार को अवगत करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


मंडी भाजपा की नहीं, सभी की
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनता ने साबित कर दिया है कि मंडी सभी की है। इस पर सभी का समान अधिकार है। कहा कि प्रतिभा सिंह 7 हजार से अधिक वोटों से जीती हैं। हालांकि, इससे पहले के चुनाव में हमें लाखों वोट से हारे थे। इस बार लोगों का दिल जीता है। यह जीत अभियान इस तरह चलता रहे, इसके लिए कांग्रेस के हर कार्यकर्ता ने कमर कस ली है। संगठन को और मजबूत करना होगा। सभी क्षेत्रों में अपनी कमियां दूर करेंगे। पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, कौल सिंह, सोहन लाल आदि नेता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। कहा कि अगले विस चुनाव में जिला मंडी की सभी दस सीटें जीतेंगे। उन्होंने इस बार बढ़े नोटा पर चिंता जताई और कहा कि बहुत चिंतनीय है। हमें लोगों के विश्वास को जगाना होगा कि उनको आखिर क्यों अपने नेताओं पर भरोसा नहीं रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed