कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री बोले, मुझे नहीं कोठी और कार का मोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष के दर्जे पर पेच को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस पद की जिम्मेदारी उन्हें उनकी पार्टी ने सौंपी है। उन्हें कोठी, कार और सरकारी सुविधाओं का मोह नहीं है।
जनता ने विपक्ष में बैठने का आदेश दिया है तो वे जिम्मेदारी से विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष के पद पर ताजपोशी के बाद पहली बार ऊना पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस हमेशा सरकार के साथ है।
वैसे भी कांग्रेस नई सरकार को लगभग छह माह का समय देगी ताकि वह अपना एजेंडा तय कर सके। सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश को कर्ज से उबारने के लिए दिल्ली से बेलआउट पैकेज लाने की बात कही है। जयराम चाहें तो वह उनके साथ दिल्ली चलने को तैयार हैं।
पूर्व सरकार ने कभी पैसों का रोना नहीं रोया
मुकेश ने कहा कि धन की कमी के बारे में सबको मालूम है। लेकिन कांग्रेस की पूर्व सरकार ने कभी पैसों का रोना नहीं रोया और विकास को निर्बाध गति दी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार प्रचार के बजाय जमीन पर काम करे।
अगर सरकार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिशोध की भावना से कार्य किया तो वह उसका माकूल जवाब देंगे। इस मौके पर ऊना सदर से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, राकेश कालिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी नेता शामिल रहे।