{"_id":"662a4cdb651fd85e4b0ba38f","slug":"congress-made-ravindra-singh-in-hamirpur-randhir-in-shimla-as-parliamentary-incharge-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: कांग्रेस ने हमीरपुर में रविंद्र सिंह, शिमला से रणधीर को संसदीय प्रभारी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: कांग्रेस ने हमीरपुर में रविंद्र सिंह, शिमला से रणधीर को संसदीय प्रभारी बनाया
Thu, 25 Apr 2024 06:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:05 PM IST
सार
सोहन ने बताया कि हमीरपुर में कंवर रविंद्र सिंह, शिमला में रणधीर वर्मा, कांगड़ा में राम कृष्ण राणा और मंडी में दिग्विजय चंद को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में गुरुवार को प्रदेश किसान कांग्रेस की बैठक अध्यक्ष सोहन वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षकों और प्रभारियों की नियुक्ति की गई। सोहन ने बताया कि हमीरपुर में कंवर रविंद्र सिंह, शिमला में रणधीर वर्मा, कांगड़ा में राम कृष्ण राणा और मंडी में दिग्विजय चंद को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को चुनावों में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में राम कृष्ण राणा, पूर्ण चंद, नरिंदर चंदेल, दीक्षित जोगटा, सुजल रजता, रणधीर वर्मा, जितेंद्र वर्मा, यशपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
जगमोहन को बनाया कांग्रेस का मीडिया पैनेलिस्ट
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल की स्वीकृति के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने जगमोहन मल्होत्रा को पार्टी के राज्य स्तरीय मीडिया पैनेलिस्ट के पद पर नामित किया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है।
विज्ञापन