फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress leader sukhwinder sukhu statement on police bharti paper leak case

सुखविंद्र सिंह सुक्खू: भाजपा सरकार में पेपर लीक माफिया भी सक्रिय

Mon, 09 May 2022 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 May 2022 06:37 PM IST
सार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से साफ हो गया है कि भाजपा सरकार के सत्ता में रहते हुए पेपर लीक माफिया भी जड़ें जमा चुका है।

विज्ञापन
congress leader sukhwinder sukhu statement on police bharti paper leak case
सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में खनन माफिया के बाद अब पेपर लीक माफिया भी सक्रिय है। इससे प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों का मनोबल गिरा है। बेरोजगारों की संख्या 14 लाख है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्पष्ट करें कि बार-बार ऐसा भ्रष्टाचार क्यों हो रहा है।

विज्ञापन


कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले की छानबीन सीबीआई या हाईकोर्ट के जज से करवाई जाए। कांग्रेस ने नकल माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। धर्मशाला विधानसभा के बाहर खालिस्तान के नारे लिखने से सुरक्षा की पूरी पोल खुली है।  
विज्ञापन


प्रदेश में अभी शराब, खनन और नशा माफिया सक्रिय था। अब कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से साफ हो गया है कि भाजपा सरकार के सत्ता में रहते हुए पेपर लीक माफिया भी जड़ें जमा चुका है।  वर्ष 2019 में भी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय भी यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) की भर्ती परीक्षा में दो लाख बेरोजगार बैठे थे। आज तक परिणाम नहीं निकाला। सुक्खू ने कहा कि भाजपा नेता अपने चहेतों और रिश्तेदारों को गलत तरीके से नौकरी दे रहे हैं। केंद्र सरकार जयराम सरकार को रिमोट कंट्रोल से चला रही है। प्रदेश सरकार खुद कोई फैसला नहीं ले पा रही। 


मुद्दे से ध्यान बांट रहे मुख्यमंत्री 
सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री मुद्दे से ध्यान बांटने के लिए निराधार आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस नेता के साथ खालिस्तान की टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति की फोटो वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed