फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress Leader Sukhvinder Singh Sukhu and CM Jairam Thakur Coincidentally met on the flight

हिमाचल: हवाई सफर में अगल-बगल में बैठे जयराम-सुक्खू, एक दूसरे से बोले- मेरी बन रही सरकार

Sun, 20 Nov 2022 09:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Nov 2022 09:29 PM IST
सार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बना रही है।

विज्ञापन
Congress Leader Sukhvinder Singh Sukhu and CM Jairam Thakur Coincidentally met on the flight
हवाई सफर में जयराम-सुक्खू। - फोटो : twitter.com/SukhuSukhvinder

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख एवं पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए साथ-साथ हवाई सफर किया। वे इस दौरान अगल-बगल में बैठे। इनमें हल्के-फुल्के अंदाज में करीब पौने घंटे तक बहस-मुबाहिसा चला। दोनों ने ही आसमान में सफर के दौरान अपनी-अपनी सरकारें बनाने के दावे पेश किए। जयराम भाजपा के रिपीट होने की बात दोहराते रहे तो सुक्खू कांग्रेस के सत्ता में आने का दावा पेश करते रहे। 

विज्ञापन


सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मजाकिया अंदाज में उनसे कहा कि भाजपा सरकार बना रही है। सुक्खू ने कहा कि जयराम ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वे कांग्रेस के लोगों को भी तोड़कर सरकार बनाएंगे। पांच-छह निर्दलीय जीतेंगे तो वे सरकार बना लेंगे। इस पर उन्होंने जयराम ठाकुर को कहा कि इस बार कांग्रेस के कट्टर लोग जीतकर आ रहे हैं और ये टूटने वाले नहीं हैं। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह एलायंस एयरलाइंस में दिल्ली गए। 
विज्ञापन


यह फ्लाइट दो बजे चलती है और पौने तीन बजे नई दिल्ली पहुंचती है। यह संयोग से ही हुआ। वह बच्चों के पास दिल्ली जा रहे थे कि इस बीच सीएम जयराम ठाकुर भी हवाई जहाज में आए और वह बगल में बैठे। यह चर्चा होती रही कि कौन सी सीट जीत रहे हैं और कौन सी हार रहे हैं। उन्होंने हल्के अंदाज में सीएम को कहा कि वे जाएं और उन्हें सत्ता में आने दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे सुक्खू 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तो भाजपा के सत्ता में बने रहने की सूरत में फिर से सीएम का चेहरा घोषित किए जा चुके हैं। दूसरी ओर अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी सीएम पद की दावेदारी में होंगे। कांग्रेस हाईकमान ने सुक्खू को कांग्रेस की प्रचार समिति का प्रमुख बनाया है, जिसकी कमान पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह के हाथों में रह चुकी है। सुक्खू को कांग्रेस हाईकमान ने टिकट तय करने वाली स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाकर भी विशेष अधिमान दिया है। पहली बार इस कमेटी में केवल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता को रखने की परंपरा के बजाय इसमें एक अन्य सदस्य सुक्खू को भी जोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed