फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leader sarju devi died in accident near mandi himachal

खाई में गिरी मारुति, हादसे में कांग्रेस नेत्री की मौके पर मौत

Wed, 10 May 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी) Updated Wed, 10 May 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
congress leader sarju devi died in accident near mandi himachal

पठानकोट-मंडी एनएच पर द्रंग कस्बे के पाखरी गांव में मारुति कार के डेढ़ सौ मीटर खाई में गिरने से प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव सरजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य चार कार्यकर्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी कांग्रेस अनुसूचित विभाग की द्रंग विश्राम गृह में आयोजित बैठक में भाग लेने के बाद लौट रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की जांच थाना प्रभारी प्रीतम सिंह जरियाल कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक सड़क हादसा करीब तीन बजे हुआ। उस वक्त मौसम काफी खराब था, जो हादसे की वजह हो सकती है। कार के पीछे बस चल रही थी।

विज्ञापन

चार कार्यकर्ता घायल

congress leader sarju devi died in accident near mandi himachal

कार को खाई में लुढ़कते हुए बस में सवार लोगों ने देख लिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी और बस में सवार यात्री बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने के बाद द्रंग कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व जिला महामंत्री जोगिंद्र गुलेरिया भी घटना स्थल पर पहुंचे। 

हादसे में पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत टकोली मंजू देवी, ईश्वर सिंह निवासी टकोली, बंटी निवासी टकोली, निर्मला देवी संयोजक राज्य अनुसूचित विभाग कांग्रेस निवासी सदर घायल हुए हैं। घायलों का मंडी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed