फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leader naresh chauhan statement over pm modi and cm jairam

मोदी और जयराम हर मोर्चे पर फेल: नरेश चौहान

Wed, 09 Jan 2019 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 09 Jan 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
congress leader naresh chauhan statement over pm modi and cm jairam

प्रदेश कांग्रेस महासचिव और मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। देश में सवर्ण आरक्षण का फैसला राजनीति स्टंट है। सरकार राजनीतिक विरोधियों के उत्पीड़न को केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

विज्ञापन


जयराम सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा है। मोदी सरकार ने पांच साल पहले जो वादे किए थे, वे आज दिन तक पूरे नहीं हुए। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने काले धन को वापस लाने, दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, अच्छे दिन लाने और भ्रष्टाचार का खात्मा करने जैसे वायदे किए थे।
विज्ञापन


मगर ये सभी वायदे कोरे साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सियासी फायदा लेने के लिए आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण जातियों के लिए मोदी सरकार ने दस फीसदी आरक्षण का झुनझुना थमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की जनता को भ्रमित किया जा रहा है। इधर, हिमाचल के मुख्यमंत्री केवल मात्र घोषणाएं कर सुर्खियों में हैं। जनमंच कार्यक्रमों में अधिकारियों को डांटा जा रहा है और सरकारी धन बहाया जा रहा है। 


पार्टी तीन चरणों में पथ यात्रा शुरू करेगी
मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जमीनी स्तर पर तैयारियां कर रही हैं। जिलों और चारों संसदीय क्षेत्राें के अधिवेशनोें की कामयाबी के बाद अब बूथ स्तर पर पार्टी तीन चरणों में पथ यात्रा शुरू करेगी। पहले चरण की पथ यात्रा की शुरूआत 16 जनवरी से होगी, जो 24 जनवरी तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed