फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leader kaul singh thakur statement over cm jairam thakur

जमीन पर भी चलें मुख्यमंत्री, खराब सड़कों का चलेगा पता: कौल सिंह

Sat, 01 Dec 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी) Updated Sat, 01 Dec 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
congress leader kaul singh thakur statement over cm jairam thakur

पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने जयराम सरकार के कामकाज को धरातल से दूर करार दिया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जयराम सरकार हवाई कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए तीन नए हेलीकॉप्टर किराये पर ले रही है, जिसकी एवज में 150 करोड़ सालाना बतौर किराया देना पड़ेगा।

विज्ञापन


ऐसे में मुख्यमंत्री को जमीन पर चलकर भी देखना चाहिए। उन्हें पता चलना चाहिए कि प्रदेश की सड़कें किस कदर खस्ताहाल हैं। कौल सिंह पधर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम सरकार ने बाबा रामदेव को एक अरब मूल्य की जमीन महज ढाई करोड़ रुपये में बेच डाली। पूर्व मंत्री ने कहा कि जमीन का यह सौदा हिमाचल इज ऑन सेल मंत्रिमंडल ने कर डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सरकार में बतौर राजस्व मंत्री उन्होंने अप्रोच मार्केट वैल्यू की लीज मनी निर्धारित करते हुए बाबा रामदेव को लीज पर दी जाने वाली भूमि का एक करोड़ रुपये सालाना निर्धारित किए थे।

बाबा रामदेव को 98 बीघा भूमि मात्र 2.50 लाख रुपये में बेच डाली

congress leader kaul singh thakur statement over cm jairam thakur
यह राशि 100 वर्षों में एक अरब बननी थी। लेकिन जयराम सरकार ने बाबा रामदेव को 98 बीघा भूमि मात्र 2.50 लाख रुपये सालाना के हिसाब से बेच डाली। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव पतंजलि के उत्पाद फ्री में नहीं बेचते तो ये मेहरबानी क्यों।

कौल सिंह ने कहा कि जयराम सरकार को सत्ता में आए एक वर्ष होने जा रहा है। ऐसे में सरकार की कार्यप्रणाली का प्रदेश की जनता के हित में जवाबदेही मांगने का विपक्षी पार्टी कांग्रेस का फर्ज बनता है।

सरकार विकास के संसाधन जुटाने में केंद्र से कोई बड़ा प्रोजेक्ट लाने में नाकाम रही है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था केेंद्र से हर तीसरे महीने 500 करोड़ का ऋण लेकर चला रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व वीरभद्र सरकार ने अपने अनुभव से प्रदेश को विकास के रास्ते से भटकने नहीं दिया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं जिप सदस्य कृष्णपाल शर्मा, वामन देव ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष केहर सिंह ठाकुर, जिला महासचिव जोगिंद्र गुलेरिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सिंह प्रीतू, इंटक जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल भंगालिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed