{"_id":"643f8e028b5176185c056133","slug":"congress-leader-car-scooty-collision-one-injured-in-hamirpur-himachal-pradesh-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कांग्रेस नेता की गाड़ी और स्कूटी सवार की आमने-सामने टक्कर, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कांग्रेस नेता की गाड़ी और स्कूटी सवार की आमने-सामने टक्कर, गंभीर घायल
Wed, 19 Apr 2023 06:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 Apr 2023 06:29 PM IST
सार
आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी को काफी नुकसान हुआ है। स्कूटी सवार इस दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
टक्कर से गंभीर घायल हुआ युवक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस थाना हमीरपुर के तहत बुधवार को हमीरपुर-जाहू मुख्य सड़क के तहत तरोपका के पास एक स्कूटी और स्कॉर्पियो गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में स्कूटी सवार संजीव कुमार, पुत्र हेतराम, निवासी बलोह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कॉर्पियो गाड़ी में प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के चेयरमैन एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव राजीव राणा सवार थे।
विज्ञापन
जबकि गाड़ी को उनका चालक चला रहा था। आमने-सामने हुई इस जोरदार टक्कर में स्कूटी को काफी नुकसान हुआ है। जबकि स्कॉर्पियो कार को भी हल्का नुकसान हुआ। स्कूटी सवार इस दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं घायल स्कूटी सवार को उपचार के लिए डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि यह दुर्घटना तेज रफ्तार से वाहन चलाने और लापरवाही के कारण हुआ। उधर, इस बारे में एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन