फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress is doing propaganda on caste census: Kashyap

जातीय जनगणना पर कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार : कश्यप

Fri, 02 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Congress is doing propaganda on caste census: Kashyap
भाजपा सुन्नी मंडल की बैठक में साधा निशाना
विज्ञापन

बोले, कांग्रेस कार्यकाल में बेरोजगारी चरम पर
संवाद न्यूज एजेंसी
सुन्नी (शिमला)। भाजपा के शिमला ग्रामीण सुन्नी मंडल की संगठनात्मक बैठक बसंतपुर स्थित सधाई माता मंदिर हाॅल में हुई। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने शिरकत की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का सुझाव दिया। बैठक में संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा की गई और कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर मार्गदर्शन किया। सुन्नी मंडल की अध्यक्ष शिवानी ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।


उन्होंने मंडल में हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में जातीय जनगणना को लागू करना बड़ी उपलब्धि है। जनगणना से दलित और पिछड़े आदिवासियों को उनका अधिकार प्राप्त होगा। कहा कि जातीय जनगणना से सरकारी लाभों से वंचित दलित, पिछड़े वर्ग और आदिवासियों को लाभ पहुंचेगा। कांग्रेस केंद्र सरकार की इस उपलब्धि को पचा नहीं पा रही और उल्टा जातीय जनगणना का दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। आज प्रदेश का पेंशनर्स और कर्मचारी वर्ग भी त्रस्त है। उन्होंने कहा कि केंद्र से यदि पैसा आना बंद हो जाए तो हिमाचल में वेतन देने के लाले पड़ जाएंगे। हिमाचल विकास के नाम पर पिछड़ गया है। हर वर्ग को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन

पूर्व भाजपा प्रत्याशी रवि मेहता ने भी कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की भोलीभाली जनता को गारंटी के नाम पर ठगा है। 10 गारंटियों के नाम पर लीपापोती करने का कार्य किया गया। उन्होंने बस किराये में की गई वृद्धि को भी गलत ठहराया। कहा कि आज करीब 47 रूट ग्रामीण क्षेत्रों बंद किए गए हैं। इससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में जिला अध्यक्ष केशव चौहान, संसदीय क्षेत्र के महामंत्री अक्षय भरमौरी, मंडलाध्यक्ष ग्रामीण यश पाल ठाकुर, छविंद्र पाल, नारायण सिंह, संजय भारद्वाज और देव राज सहित लगभग 150 कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article