फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress High command started exercise for assembly elections, new responsibility entrusted to these leaders

Himachal Congress: हाईकमान ने विधानसभा चुनाव के लिए शुरू की कसरत, इन नेताओं को सौंपी नई जिम्मेदारी

Fri, 03 Jun 2022 06:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jun 2022 06:10 PM IST
सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पदाधिकारियों को जिला और विधानसभा क्षेत्रवार दायित्व सौंपा है। 

विज्ञापन
Congress High command started exercise for assembly elections, new responsibility entrusted to these leaders
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के लक्ष्य के साथ कसर शुरू कर दी है और फील्ड में पदाधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मा सौंप दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पदाधिकारियों को जिला और विधानसभा क्षेत्रवार दायित्व सौंपा है। प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा को संगठन प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ समन्वय का दायित्व सौंपा है। महासचिव यशवंत छाजटा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ अटैच किया है।

विज्ञापन


कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन को शिमला संसदीय क्षेत्र के साथ किन्नौर विधानसभा और लाहौल-स्पीति के स्पीति का प्रभारी बनाया है। अमित पाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव और चंबा जिले के सह प्रभारी होंगे। राजेंद्र राणा को भरमौर विधानसभा क्षेत्र, विनय कुमार को हमीरपुर, पवन काजल को मंडी संसदीय क्षेत्र का दायित्व सौंपा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. कैलाश पराशर को जिला सिरमौर का प्रभारी बनाया है। वीरेंद्र धर्माणी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लीगल और मानवाधिकार विभाग का दायित्व के साथ कांगड़ा संगठनात्मक जोन का जिम्मा भी संभालेंगे। 
विज्ञापन


ये बनाए विभागों व संगठनों के प्रभारी- सह प्रभारी
गीता नेगी को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की सह प्रभारी, मेजर जनरल डीवीएस राणा एक्स सर्विस मैन विभाग के प्रभारी बनाए हैं। महेश्वर चौहान ऊना जिला, सुरेंद्र चौहान असंगठित कामगार कांग्रेस, महेंद्र चौहान को किसान खेत मजदूर कांग्रेस विभाग का प्रभार सौंपा है। पूर्व विधायक चिरंजी लाल अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी, महेंद्र चौहान चौहान पूर्व पार्षद कांग्रेस सेवादल के प्रभारी होंगे। विधायक जगत नेगी मुख्य सचेतक, विधायक विक्रमादित्य सिंह युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, इंटक के साथ कम्युनिकेशन का जिम्मा देखेंगे। देवेंद्र जग्गी के जोगिंद्रनगर संगठनात्मक जोन देखेंगे। चंद्रप्रभा नेगी राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के सह प्रभारी, चेतराम ठाकुर जिला कुल्लू के प्रभारी के साथ जिला मंडी में मीडिया समन्वयक होंगे। विक्रम शर्मा हमीरपुर जिला, शशि शर्मा को कांगड़ा के संगठनात्मक जोन पालमपुर का दायित्व दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलों में ये रहेंगे प्रभारी
मोहनलाल ब्राक्टा को जिला सोलन, अतुल शर्मा को किन्नौर का प्रभारी और सोलन जिले का सह प्रभार दिया है। यशपाल तनाईक अनुसूचित जाति विभाग के साथ बुद्धिजीवी विभाग के प्रभारी, संजय रत्न जिला चंबा, अमित नंदा जिला सिरमौर के प्रभारी होंगे। अनिता वर्मा मंडी के सुंदरनगर संगठनात्मक जोन की प्रभारी, रमेश ठाकुर बिलासपुर, सुरेंद्र सेठी शिमला ग्रामीण, धर्म सिंह पठानिया नूरपुर संगठनात्मक जोन, विनोद सुल्तानपुरी सेवादल के सह प्रभारी, भुवनेश्वर गौड़ लाहौल-स्पीति के प्रभारी, केवल सिंह पठानिया को जिला कांगड़ा में मीडिया समन्वय का प्रभार सौंपा है। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर रामपुर में संगठनात्मक जोन, अजय सोलंकी एनएसयूआई के सह प्रभारी, सुनील शर्मा रिसर्च विभाग चुनाव के कन्वीनर बनाए हैं। विधायक भवानी पठानिया को प्रोफेशनल कांग्रेस विभाग और आश्रय शर्मा को मीडिया, सोशल मीडिया चुनाव समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed