{"_id":"6637abdb18bd86c48a0af0e1","slug":"congress-candidate-from-dharamshala-lahaul-spiti-and-barsar-assembly-constituencies-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP By-Elections : दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, लाहौल से अनुराधा राणा और बड़सर से सुभाष चंद को टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP By-Elections : दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, लाहौल से अनुराधा राणा और बड़सर से सुभाष चंद को टिकट
Mon, 06 May 2024 10:26 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 06 May 2024 10:26 AM IST
सार
लाहौल-स्पीति से अनुराधा राणा और बड़सर से सुभाष चंद डटवालिया को टिकट दिया गया।
विज्ञापन
अनुराधा राणा और सुभाष चंद डटवालिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और बड़सर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए रविवार रात प्रत्याशी घोषित कर दिए। लाहौल-स्पीति से अनुराधा राणा और बड़सर से सुभाष चंद डटवालिया को टिकट दिया गया।
विज्ञापन
अब धर्मशाला से प्रत्याशी तय होना बाकी है। रविवार दोपहर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली रवाना हुए थे। दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ सीएम ने प्रत्याशियों पर चर्चा की। अनुराधा लाहौल-स्पीति जिला परिषद की अध्यक्ष हैं और चंद्राघाटी के सिस्सू की रहने वाली हैं। इनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी रवि ठाकुर से होगा। हालांकि कांग्रेस से टिकट की दौड़ में पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा भी थे।
विज्ञापन
वहीं, बड़सर वार्ड से जिला परिषद सदस्य रहे सुभाष डटवाल क्षेत्र की कलवाल पंचायत से एक बार प्रधान और बिझड़ी वार्ड से बीडीसी सदस्य रहे हैं। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के 10 साल तक जिला अध्यक्ष भी रहे। अभी जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष हैं। इनका मुकाबला भाजपा के इंद्रदत लखनपाल से है।
विज्ञापन