{"_id":"628625a198b992578225351c","slug":"congress-campaign-committee-president-sukhwinder-sukhu-held-a-public-meeting-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: सुखविंद्र सुक्खू बोले- धूमल के कहने पर नल तक नहीं लगा रहा जलशक्ति विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: सुखविंद्र सुक्खू बोले- धूमल के कहने पर नल तक नहीं लगा रहा जलशक्ति विभाग
Thu, 19 May 2022 06:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 May 2022 06:09 PM IST
सार
गुरुवार को गांधी चौक हमीरपुर में जनसभा में सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को स्थापित करने वाले और दस साल तक मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल की हालत जयराम सरकार में ऐसी हो गई है कि अब उनके कहने पर जलशक्ति विभाग पानी का नल तक नहीं लगा रहा।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सुक्खू ने जयराम सरकार पर बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को गांधी चौक हमीरपुर में जनसभा में सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को स्थापित करने वाले और दस साल तक मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल की हालत जयराम सरकार में ऐसी हो गई है कि अब उनके कहने पर जलशक्ति विभाग पानी का नल तक नहीं लगा रहा। विभाग के एक्सईएन धूमल के फोन तक नहीं उठा रहे।
विज्ञापन
कहा कि 1998 वह स्वर्णिम वर्ष था, जब देश की आजादी के बाद हमीरपुर जिले को पहला मुख्यमंत्री मिला। धूमल के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें भी फख्र था। जयराम सरकार में उनकी यह हालत देखी नहीं जाती। मंत्रिमंडल गठन के दौरान भी जयराम ने पूर्व मंत्री ठाकुर जगदेव सिंह और धूमल के गृह जिले की अनदेखी की। इस तरह के मामलों से स्पष्ट है कि भाजपा में अपने नेताओं का सदुपयोग करने के बाद घर बैठा दिया जाता है। कांग्रेस में आम कार्यकर्ता को भी तरजीह दी जाती है।
विज्ञापन
कहा कि पिछले साढ़े चार साल में हुई भर्तियाें में सबसे अधिक सराज और धर्मपुर विस क्षेत्र के लोग भर्ती हुए। यह बात समझ नहीं आती कि मुख्यमंत्री और मंत्री के गृह क्षेत्र के युवा ही इतने बुद्धिमान कैसे हैं, जो हर भर्ती में पास हो जाते हैं। क्या अन्य जिलों के युवाओं में काबिलियत नहीं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद पारदर्शिता एक्ट लाएगी। इसके तहत हर साल मंत्री और विधायक को अपनी संपत्ति का ब्योरा वेबसाइट पर हर साल अपलोड करना होगा। इसी तरह सरकारी विभागों के लिए जवाबदेही एक्ट लाया जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादकों को समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाएगी।
विज्ञापन