फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Confusion among Himachal entrepreneurs, how much US tariff will be charged

Tariff War: हिमाचल के उद्यमियों में असमंजस, कितना लगेगा यूएस टैरिफ, कारोबार पर नकारात्मक असर की जताई आशंका

Thu, 10 Apr 2025 12:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Apr 2025 12:31 PM IST
सार

 सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र यूएस टैरिफ को लेकर असमंजस में है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि कितना टैरिफ लागू होगा। 

विज्ञापन
Confusion among Himachal entrepreneurs, how much US tariff will be charged
हिमाचल के उद्यमी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र यूएस टैरिफ को लेकर असमंजस में है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि कितना टैरिफ लागू होगा। अमेरिका भारत से काफी सामान आयात करता है। अगर यह सामान टैरिफ लगने के बाद महंगा होगा तो इसका भारत की व्यापार पर असर पड़ेगा। बीबीएन से दवाएं, धागा, ऑटो मोबाइल समेत दर्जनों सामान अमेरिका निर्यात किया जाता है। बीबीएन के उद्योगपति टैरिफ को लेकर चिंतित हैं। अमेरिका से व्यापार कम होने से यूरोप और एशिया दूसरे के देशों में भी सामान निर्यात करने के रास्ते खुले हैं।

विज्ञापन


कारोबारियों में है डर
धागा कंपनी वर्धमान के अध्यक्ष और डायरेक्ट इंचार्ज आईएमजेएस सिद्धू ने कहा कि अभी अमरीकी टैरिफ को लेकर धागा उद्योग में असमंजस, पैनिक व अनिश्चतता का दौर है। सभी कारोबारी डरे हैं कि आने वाले समय में क्या होगा। 26 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा अमेरिका ने की है लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कितना लगेगा। टैरिफ लगने से सूती वस्त्र के दामों में उछाल आएगा। यूएस के लोग इतने महंगे दाम में सामान खरीदेंगे या नहीं ये सवाल है। हालांकि टैरिफ का असर देखने को जरूर मिलेगा।

विज्ञापन

चीन-अमेरिका का हुआ असर
बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि चीन और अमेरिका की आपसी तनातनी से टैरिफ वार छिड़ गई है। इसका असर पूरी दुनिया में हो रहा है। बीबीएन के कई उद्योग अमेरिका सामान सप्लाई करते हैं। अब उनका सामान वहां पर ऊंची दरों पर कोई खरीदार मिलता है या नहीं इसका पता नहीं है। अभी टैरिफ को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। केंद्र सरकार लगातार इस मामले को लेकर संपर्क में है।

अर्थव्यवस्था पर भी होगा असर
बीबीएनआईए के सलाहकार शैलेष अग्रवाल ने बताया कि टैरिफ को लेकर अभी तस्वीर साफ होने में वक्त है। आने वाले कुछ दिनों में यह साफ हो जाएगा कि किस सामान पर कितना लगेगा। पर इसका प्रतिकूल असर देखने को जरूर मिलेगा। अगर अमेरिका में सामान महंगा होगा तो वहां पर अर्थव्यवस्था को भी वहां की सरकार ने देखना होगा। अमेरिका में सामान महंगा होने व न लेने की सूरत में भारत यूरोप व एशियाई देशों में व्यापार बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

अब होगी जल्दबाजी
एचडीएमए के प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि अभी तक टैरिफ को लेकर कोई भी बयानबाजी करना जल्दबाजी होगा। आने वाले कुछ ही दिनों में इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी। दवाएं इससे बाहर रहेगी या नहीं यह अभी कहना मुश्किल है। उसके बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed