फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Conference of Chief Secretaries: NITI Aayog CEO Amitabh Kant meets CM Jairam

मुख्य सचिवों का अधिवेशन: नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने सीएम जयराम से की भेंट

Mon, 16 May 2022 11:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 May 2022 11:30 PM IST
सार

जून में धर्मशाला में प्रस्तावित देशभर के मुख्य सचिवों की कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियों तेज हो गई हैं। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और नीति आयोग की सलाहकार संयुक्ता समाद्दार के साथ सोमवार को धर्मशाला पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
Conference of Chief Secretaries: NITI Aayog CEO Amitabh Kant meets CM Jairam
अमिताभ कांत ने सीएम जयराम से की भेंट। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सोमवार को शिमला में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने भेंट की। इस अवसर पर धर्मशाला में जून माह में प्रस्तावित सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के अधिवेशन के बारे में चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दो दिवसीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष तौर पर हिमाचल आने का आग्रह किया गया है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश से जुडे़ विभिन्न पहलुओं पर भी नीति आयोग के अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पर्यटन विस्तार, स्वच्छ ऊर्जा, रोपवे कनेक्टिविटी, विद्युत वाहन और सतत विकास की दिशा में कई अभिनव पहल की है। सीएम ने कहा कि रोपवे परियोजना के माध्यम से हिमाचल पर्यटन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए बेहतर संपर्क स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव देवेश कुमार सहित नीति आयोग के अधिकारी योगेश सुरी और संयुक्ता इस दौरान मौजूद रहीं। 

विज्ञापन


वहीं, जून में धर्मशाला में प्रस्तावित देशभर के मुख्य सचिवों की कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियों तेज हो गई हैं। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और नीति आयोग की सलाहकार संयुक्ता समाद्दार के साथ सोमवार को धर्मशाला पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अमिताभ कांत ने धर्मशाला के सर्किट हाउस के न्यू ब्लॉक, धर्मशाला रोपवे, एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम, साई मैदान और विधानसभा भवन का जायजा लिया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ठहरने के अलावा देशभर से आने वाले मुख्य सचिवों के लिए की जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गई। 15 जून के बाद धर्मशाला में देशभर के मुख्य सचिवों की दो दिवसीय कार्यशाला करवाने की योजना है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन धर्मशाला में ही रहेंगे।
विज्ञापन


पुलिस मैदान, विधानसभा या एचपीसीए में एक में होगा कार्यशाला का आयोजन
धर्मशाला में देशभर के मुख्य सचिवों की कार्यशाला के लिए लिए पुलिस मैदान, विधानसभा भवन और एचपीसीए के क्रिकेट स्टेडियम में से एक जगह का चयन किया जाएगा।  मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने बताया कि जून के मध्य में मुख्य सचिवों की दो दिवसीय कार्यशाला की प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों को लेकर नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत और आयोग की सलाहकार संयुक्ता ने धर्मशाला में कई जगहों का जायजा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed