{"_id":"e0e7cc58a0cffa5872178aabd540b5dd","slug":"computer-teachers-will-retain-their-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों से नहीं हटेंगे आईटी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों से नहीं हटेंगे आईटी शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 02 Jun 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में निजी कंपनी के जरिए स्कूलों में तैनात आईटी शिक्षकों की नौकरी नहीं जाएगी। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद उच्च शिक्षा निदेशक ने इस बारे सोमवार को सभी प्रिंसिपलों को लिखित हिदायत जारी कर दी।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि जिन स्कूल में दो या दो से ज्यादा आईटी टीचर पहले से तैनात हैं, वहां नए आईटी लेक्चरर ज्वाइन नहीं करेंगे। उनकी ज्वाइनिंग न ली जाए।
ये भी कहा गया है कि नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति के आदेश जल्द वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। निजी कंपनी के माध्यम से स्कूलों में पढ़ा रहे आईटी शिक्षकों ने नौकरी जाने के डर से रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घर जाकर अपनी बात रखी थी।
विज्ञापन
इसके बाद सोमवार को आनन- फानन में ये आदेश उच्च शिक्षा निदेशक शशिभूषण सेखरी की ओर से जारी किए गए। निदेशालय ने हाल ही में नए चयनित 767 लेक्चर्स (इन्फार्मेशन प्रेक्टिसिस) के नियुक्ति आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
इनमें ऐसे स्कूलों में भी इन्हें नियुक्त कर दिया था, जहां पहले से दो या तीन निजी कंपनियों वाले टीचर हैं। अब इस आदेश में बदलाव हुआ है। हालांकि इस बदलाव का रेगुलर टीचर विरोध कर रहे हैं।