फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   computer teacher will not be recruited on smc basis.

बड़ी खबर! एसएमसी से नहीं होगी अब इन शिक्षकों की भर्ती

Mon, 24 Aug 2015 09:39 AM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
computer teacher will not be recruited on smc basis.

प्रदेश के स्कूलों में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के माध्यम से कंप्यूटर शिक्षक नहीं रखे जाएंगे। सरकार ने पीजीटी (आईपी) की एसएमसी से भर्ती पर रोक लगा दी है। निजी कंपनी की ओर से आउटसोर्सिंग पर रखे गए कंप्यूटर शिक्षक ही स्कूलों में कंप्यूटर की शिक्षा देंगे। उच्च शिक्षा निदेशक ने एसएमसी से भर्ती पर रोक की अधिसूचना जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के स्कूलों में करीब 1500 कंप्यूटर शिक्षक आउटसोर्सिंग पर रखे गए हैं।

विज्ञापन


विभाग को कई जगह से शिकायतें मिलीं कि कुछ स्कूलों ने एसएमसी से कंप्यूटर शिक्षक भर्ती किए गए। आउटसोर्स कर्मियों ने इसका विरोध किया। इसके चलते सरकार ने एसएमसी से भर्ती पर रोक लगा दी है। सरकार ने लोक प्रशासन और मनोविज्ञान विषय को डाइंग कैडर में डाल दिया है। दोनों विषयों को बंद करने की तैयारी कर ली है। इनके लिए नए शिक्षक भर्ती नहीं होंगे।
विज्ञापन

इन विषयों को भी बंद करने की तैयारी में सरकार

computer teacher will not be recruited on smc basis.

एसएमसी के माध्यम से भी इन विषयों के शिक्षक भर्ती नहीं किए जा सकेंगे। प्रदेश के जिन स्कूलों में मनोविज्ञान और लोक प्रशासन विषय के शिक्षक तैनात हैं, सिर्फ वही इन विषयों को पढ़ाएंगे। जैसे-जैसे ये शिक्षक सेवानिवृत्त होते जाएंगे, वैसे-वैसे विषय बंद कर दिए जाएंगे। प्रदेश के करीब 50 स्कूलों में ये विषय अभी पढ़ाए जा रहे हैं। राजधानी शिमला के लालपानी स्कूल में लोक प्रशासन और पोर्टमोर स्कूल में मनोविज्ञान विषय पढ़ाया जा रहा है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन विषयों में छात्रों की एनरोलमेंट कम होने के चलते सरकार ने विषय बंद करने का फैसला लिया है। लोक प्रशासन के करीब 35 और मनोविज्ञान विषय के करीब 15 शिक्षक प्रदेश भर में नियुक्त हैं। दर्शन शास्त्र विषय को सरकार ने पहले ही डाइंग कैडर में डाल दिया है। यह विषय भी प्रदेश के गिने-चुने स्कूलों में ही पढ़ाया जा रहा है। उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने डाइंग कैडर घोषित किए गए विषयों में शिक्षकों की नियुक्तियां न करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed