{"_id":"5e4e79d28ebc3ef2d3537fcd","slug":"complaint-on-cm-helpline-that-water-supply-in-chaupal-tehsil-of-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम साहब! तीन पंचायतों को पानी नहीं दे रहे अफसर, इनका कुछ करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम साहब! तीन पंचायतों को पानी नहीं दे रहे अफसर, इनका कुछ करो
Fri, 21 Feb 2020 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:45 AM IST
सार
- चौपाल निवासी एसएल कामटा ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की शिकायत
- हेल्पलाइन पर मामले की तहकीकात करने के बारे में आश्वासन मिला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम साहब! जिला शिमला की चौपाल तहसील की तीन ग्राम पंचायतों को अफसर पानी नहीं दे रहे हैं। उनसे बात करें तो वे टालमटोल करते हैं। इनका कुछ करो। यह शिकायत चौपाल निवासी एसएल कामटा ने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1100 पर की है। इस शिकायत पर शिकायतकर्ता को आश्वस्त किया गया है कि इस मामले की तहकीकात होगी और लोगों को पीने का पानी जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
यह शिकायत कामटा कृषि एवं सामाजिक कल्याण सोसाइटी के अध्यक्ष एसएल कामटा ने की है। उन्होंने कहा है शटनाली से ग्राम पंचायत रूसलाह, पुजारली और पौड़िया के लिए पीने के पानी की आपूर्ति की जा रही है। पिछले तीन महीने से इन ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। शटनाली स्रोत पर भारी बर्फ गिरने के कारण स्लाइडिंग से मुख्य पाइप अपनी जगह से नीचे नाले में बह गई है।
विज्ञापन
इसके कारण स्रोत में कार्य करना और पाइप जोड़ना संभव नहीं है। ग्राम पंचायतों के लोग पांच से छह किलोमीटर दूर से पेयजल ढो रहे हैं। गरीब आदमी को सबसे ज्यादा परेशानी है। वह दिन भर पानी ढोए कि अपनी दिहाड़ी-मजदूरी करके ही गुजारा करे। इसके कारण प्रशासन और आईपीएच महकमे की अभी तक नींद ही नहीं खुल रही है।
विज्ञापन