फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Complaint of spreading propaganda against Rahul Gandhi by playing audio program in HRTC bus is baseless, inves

HRTC: एचआरटीसी बस में राहुल गांधी के खिलाफ ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत निकली निराधार, जांच पूरी

Sat, 30 Nov 2024 03:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Nov 2024 03:31 PM IST
सार

एचआरटीसी की ओर से मामले की फैक्ट फाइंडिंग की गई, जिसमें शिकायत निराधार निकली है। इसके बाद प्रबंधन ने मामले को बंद कर दिया।

विज्ञापन
Complaint of spreading propaganda against Rahul Gandhi by playing audio program in HRTC bus is baseless, inves
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचआरटीसी बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो प्रोग्राम चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत मामले में प्रबंधन ने जांच पूरी कर दी है। इस मामले की शिकायत एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री कार्यालय को की थी। एचआरटीसी की ओर से मामले की फैक्ट फाइंडिंग की गई, जिसमें शिकायत निराधार निकली है। इसके बाद प्रबंधन ने मामले को बंद कर दिया। शनिवार को एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि हमारी बसों में हर दिन पांच से छह लाख लोग यात्रा करते हैं और कई तरह की शिकायतें आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि हर शिकायत में फैक्ट फाइंडिंग करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रबंधन मानता है कि दोनों चालकों-परिचालकों को जारी नोटिस की शब्दावली और बेहतर हो सकती थी। संबंधित अधिकारी को इस तरह का स्पष्टीकरण मांगने की जरूरत नहीं थी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
5 नवंबर को नवबहार निवासी सैमुयल प्रकाश ने लिखित शिकायत की थी कि शिमला से संजौली रूट पर चल रही एचआरटीसी बस में एक तेज आवाज में एक ऑडियो प्रोग्राम चल रहा था। आरोप लगाया कि इसमें संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भारत सरकार समेत कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से की। इसके बाद सचिवालय से मामले को निगम प्रबंधन को भेजा गया। पूरे मामले को लेकर एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो ने बस के चालक और परिचालक से तीन दिन के भीतर लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया। अब जांच में शिकायत निराधार निकली है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed