{"_id":"6521807497501c0f3a0d6b49","slug":"complaint-boxes-will-be-installed-in-schools-and-colleges-for-girl-students-directorate-of-higher-education-i-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: छात्राओं के लिए स्कूल-कॉलेजों में लगेंगे शिकायत बॉक्स, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: छात्राओं के लिए स्कूल-कॉलेजों में लगेंगे शिकायत बॉक्स, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश
Sat, 07 Oct 2023 09:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Oct 2023 09:33 PM IST
सार
उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी प्रिंसिपलों सहित जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर शिकायत बॉक्स स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं को पेश आने वाली समस्याओं को बताने के लिए शिकायत बॉक्स लगाए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी प्रिंसिपलों सहित जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर शिकायत बॉक्स स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इन शिकायत बॉक्सों का प्रयोग करने के लिए छात्राओं को जागरूक करने के निर्देश भी दिए हैं। स्कूल-कॉलेज प्रिंसिपलों को नियमित आधार पर इन बॉक्सों को जांचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
5185 रुपये बढ़ा विशेष शिक्षकों का मानदेय
समग्र शिक्षा के तहत नियुक्त विशेष शिक्षकों (एसएमसी/आउटसोर्स) के मानदेय में 5,185 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। समग्र शिक्षा कार्यालय ने प्रारंभिक स्तर पर नियुक्त विशेष शिक्षकों के मानदेय को 8,910 से बढ़ाकर 14,095 रुपये तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर विशेष शिक्षकों का मानदेय 14,500 से बढ़ाकर 17,936 रुपये किया है। विशेष शिक्षकों को यह लाभ 1 अक्तूबर से दिया जाएगा। एसएमसी के तहत नियुक्त विशेष शिक्षकों को चिकित्सा अवकाश का भी प्रावधान है। इन विशेष शिक्षकों को समान वर्ष में छह दिन का चिकित्सा अवकाश दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन