{"_id":"5c7924f6bdec2273ab6081c4","slug":"complaint-against-niraj-bharti-in-solan-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज भारती पर देशद्रोह का केस दर्ज करने को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज भारती पर देशद्रोह का केस दर्ज करने को शिकायत
Fri, 01 Mar 2019 06:11 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 01 Mar 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो ने कांग्रेस के पूर्व सीपीएस नीरज भारती के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की शिकायत सोलन के पुलिस अधीक्षक को सौंपी है। इसमें फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और आरएसएस मुख्यालय पर बम गिराने को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन
भाजयुमो केंद्रीय कांग्रेस नेतृत्व और प्रदेशाध्यक्ष से भी नीरज भारती की शिकायत करेगा और कार्रवाई की मांग की जाएगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष भरत साहनी ने बताया कि पूर्व सीपीएस नीरज भारती फेसबुक पर लगातार प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलवामा हमले के बाद हुए घटनाक्रम पर उन्होंने एक के बाद एक कई पोस्टें डालीं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को निशाना बनाया। कुछ पोस्ट में उन्होंने आरएसएस मुख्यालय पर बम गिराने की बात कही है।
विज्ञापन
साहनी ने कहा कि ये बातें बर्दाश्त करने लायक नहीं हैं। भाजयुमो समेत प्रदेश भर के लोग इन टिप्पणियों से आहत हैं। पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई है। जल्द शिकायत की एक कॉपी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को दी जाएगी।
इस दौरान भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। उधर, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने कहा कि इस संबंध में शिकायत मिली है। इसकी जांच करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।