फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Compensation of 1,800 disaster affected people stopped in Kullu district, know the reason

Kullu News: कुल्लू जिले में 1,800 आपदा प्रभावितों का मुआवजा रोका, जानें वजह

Fri, 01 Dec 2023 11:23 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Dec 2023 11:23 AM IST
सार

कुल्लू जिला प्रशासन ने जिला के 1,800 आपदा प्रभावितों की मुआवजा राशि को रोक दिया है। जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार को मुआवजा राशि को लेकर पत्र लिखकर राय मांगी है।

विज्ञापन
Compensation of 1,800 disaster affected people stopped in Kullu district, know the reason
मुआवजा राशि(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला प्रशासन ने जिला के 1,800 आपदा प्रभावितों की मुआवजा राशि को रोक दिया है। जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार को मुआवजा राशि को लेकर पत्र लिखकर राय मांगी है। प्रशासन ने सरकार को लिखा है कि जुलाई माह में आई आपदा के दौरान जिला में जिन 1,800 मकानों, गोशाला, होटल, ढाबा व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को आंशिक नुकसान हुआ है, क्या उन्हें भी एक लाख रुपये का मुआवजा देना उचित है।

विज्ञापन


आपदा में हुए नुकसान की राजस्व विभाग द्वारा तैयार रिपोर्ट में सामने आया है कि इन 1800 प्रति मकान, गोशाला आदि का नुकसान मात्र 10,000 रुपये तक हुआ है। कई ऐसे में घर, गोशाला व प्रतिष्ठान हैं जिनका नुकसान इसे भी कम है। हालांकि प्रशासन ने इन लोगों को पहले ही फौरी राहत के तौर पर 10,000 से 40,000 रुपये तक की राशि प्रदान कर दी है। उल्लेखनीय है कि 8 से 11 जुलाई तक आई आपदा में जिला में 565 पक्के व कच्चे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिनको प्रशासन ने सरकार के नई नीति के तहत प्रति मकान सात लाख रुपये की मुआवजा राशि जारी कर दी है। इसके अलावा आपदा की चपेट 1,800 ऐसे प्रभावित परिवार हैं, जिनकी संपत्ति को आंशिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


इसमें करीब 559 गोशालाएं और लगभग 570 व्यावसायिक परिसर शामिल हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने अपने आपदा राहत पैकेज में कई तरह की सुविधाओं का ऐलान किया है। इसमें न केवल राहत राशि में भारी वृद्धि की है, बल्कि आपदा से प्रभावित भूमिहीन लोगों को जमीन देने का भी प्रावधान है। जबकि पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों को अब सात लाख मुआवजा मिलेगा। आंशिक रूप से मकान, गोशाला, ढाबा व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के नुकसान के मुआवजे को भी अब बढ़ाकर एक लाख रुपये किया है। लेकिन जिला प्रशासन ने इस विषय को लेकर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर राय मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कुल्लू में लगभग 1,800 ऐसे में मकान, गोशाला व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं, जिनका नुकसान 10,000 या इसे कम आंका गया है। इन लोगों को कितना मुआवजा दिया जाना है, इसको लेकर सरकार को पत्र लिखकर राय मांगी है। सरकार की अनुमति मिलते ही सभी प्रभावितों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।-गणेश ठाकुर जिला राजस्व अधिकारी कुल्लू।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed