फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Compensation for damage caused by hailstorm will be released soon, Horticulture Minister informed in himachal assembly

हिमाचल: ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जल्द जारी होगा मुआवजा, बागवानी मंत्री ने दी जानकारी

Mon, 07 Mar 2022 07:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Mar 2022 07:13 PM IST
सार

बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा जल्द जारी होगा। अप्रैल-मई 2021 में 211 करोड़ का नुकसान आंका गया था। विभाग ने नुकसान के आकलन के लिए कमेटी बनाई थी। 

विज्ञापन
Compensation for damage caused by hailstorm will be released soon, Horticulture Minister informed in himachal assembly
बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक रोहित ठाकुर के सवाल पर बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा जल्द जारी होगा। अप्रैल-मई 2021 में 211 करोड़ का नुकसान आंका गया था। विभाग ने नुकसान के आकलन के लिए कमेटी बनाई थी। सभी क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद अगस्त 2021 में रिपोर्ट बनाकर केंद्र को भेजी गई। नवंबर 2021 में केंद्र से आठ सदस्यीय दल ने प्रदेश का दौरा किया। मानसून सीजन में 1151 करोड़ का नुकसान आंका गया। यह रिपोर्ट भी केंद्र को भेजी गई है। केंद्र सरकार से मुआवजा राशि प्राप्त होते ही प्रभावितों को पैसा जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि में बढ़ोतरी करने की भी मांग की गई है। 

विज्ञापन


कमेटी की रिपोर्ट के बाद खुलेंगे वेटरनेरी फार्मेसी संस्थान : कंवर
 पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में खोले गए नए 23 वेटरनेरी फार्मेसी संस्थानों में 1645 सीटें दी गई हैं। प्रदेश में 464 पद वेटरनेरी फार्मासिस्ट के रिक्त हैं। 683 पंजीकृत फार्मासिस्टों के पद जल्द भरे जाएंगे। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री के सवाल पर मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि जिला ऊना में भी संस्थान खोलने के लिए आवेदन आए हैं। प्रदेश में अब इन संस्थानों की संख्या अधिक हो गई है। अब नए संस्थान खोलने के लिए आकलन किया जाएगा। इसके लिए कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही नए संस्थान खोलने को मंजूरी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed