फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Commonwealth Games, Himachal's three wrestling teams will play together for the first time

Commonwealth Games: पहली बार एक साथ खेलेंगी हिमाचल की तीन कुश्ती टीमें

Mon, 19 Sep 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Sep 2022 05:00 AM IST
सार

कुश्ती की तीनों टीमें एक साथ पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई हुई हैं। 36वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक गुजरात के गांधीनगर में होगा। 

विज्ञापन
Commonwealth Games, Himachal's three wrestling teams will play together for the first time
कुश्ती(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल कुश्ती की तीनों टीमें एक साथ पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई हुई हैं। 36वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक गुजरात के गांधीनगर में होगा। प्रतियोगिता के लिए देश की टॉप आठ टीमों का चयन हुआ है। इनमें हिमाचल भी शामिल है। 26 सितंबर को टीमें गुजरात रवाना होंगी। पहले यह खेलें दो साल बाद होती थीं, लेकिन इस बार सह सात साल बाद करवाई जा रही है। पहले एक खिलाड़ी ने एक ही बार प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन इस बार कुश्ती की टीम ने इतिहास बनाया और राष्ट्रमंडल खेलों में तीनों टीमों ने जगह बनाई है। 

विज्ञापन


कुश्ती महासंघ के महासचिव जगदीश कुमार ने बताया कि देश से आठ टीमों का चयन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनमें हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हिमाचल शामिल हैं। प्रदेश से तीन टीमों के 18 खिलाड़ी भाग लेंगे। रोमन ग्रीको, फ्री स्टाइल, गर्ल्स की टीम शामिल है। 26 को टीमें हिमाचल से रवाना होंगी। इनके साथ वह खुद, कोच शीला देवी, बलवीर ठाकुर, चंद्रवीर और टीम मैनेजर शिव चौधरी मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन


ये खिलाड़ी लेंगे भाग
हिमाचल की गर्ल्स टीम में 53 किलोग्राम भारवर्ग में रितिका, 50 किलोग्राम भारवर्ग में प्रीति, 57 किलोग्राम में सोनिका, 59 में कोमल, 68 में राधा, 76 किग्रा भारवर्ग में रानी का चयन हुआ है। रोमन ग्रीको में 60 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक, 67 में दीपक, 77 में अजय ठाकुर, 87 में पारस शर्मा, 97 में नरेश, 125 किग्रा भार वर्ग में मुकेश का चयन हुआ है। फ्री स्टाइल में 57 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन ठाकुर, 65 में विजय, 74 में नवीन, 86 में निशांत, 96 में रमेश कुमार, 120 किग्रा भार वर्ग में तेज सिंह का चयन हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed