{"_id":"62e2d4c4a1cfec577b2c482f","slug":"commonwealth-games-all-eyes-will-be-on-renuka-harleen-today-boxer-ashish-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रमंडल खेल: रेणुका, हरलीन पर आज, मुक्केबाज आशीष पर कल रहेंगी सबकी निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रमंडल खेल: रेणुका, हरलीन पर आज, मुक्केबाज आशीष पर कल रहेंगी सबकी निगाहें
Fri, 29 Jul 2022 10:32 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:32 AM IST
सार
मुक्केबाज आशीष चौधरी, वेटलिफ्टर विकास ठाकुर, क्रिकेटर रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल दल का हिस्सा हैं। आशीष 30 जुलाई को रिंग में उतरेंगे। जबकि, विकास दो अगस्त को पदक के लिए ताकत झोकेंगे। महिला क्रिकेट टीम का पहला मैच आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला है। आज हिमाचल की नजरें रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल पर रहेंगी...
विज्ञापन
क्रिकेटर रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल, मुक्केबाज आशीष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज हो गया है। भारतीय दल में हिमाचल के चार खिलाड़ी भी इस बार पदक जीतने के लिए जोर लगाएंगे। मुक्केबाज आशीष चौधरी, वेटलिफ्टर विकास ठाकुर, क्रिकेटर रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल दल का हिस्सा हैं। आशीष 30 जुलाई को रिंग में उतरेंगे। जबकि, विकास दो अगस्त को पदक के लिए ताकत झोकेंगे। महिला क्रिकेट टीम का पहला मैच आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला है। आज हिमाचल की नजरें रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल पर रहेंगी....
विज्ञापन
इस बार रजत, कांस्य के रंग को सोने में बदलना चाहेंगे विकास
आठ बार के नेशनल चैंपियन और दो बार राष्ट्रमंडल खेलों में रजत, कांस्य जीतने वाले हमीरपुर के विकास ठाकुर इस बार पदक का रंग बदलना चाहेंगे। वेटलिफ्टिंग के 96 किलो भार में विकास ठाकुर चुनौती पेश करेंगे। गुरुवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से वह इंग्लैंड के बर्मिंघम के लिए रवाना हुए। वह दो अगस्त को अपने भार वर्ग में हिस्सा लेंगे। उन्होंने इसी साल मार्च माह में सिंगापुर वेटलिफ्टिंग कप में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले विकास ठाकुर ने वर्ष 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक और 2018 में देश के लिए कांस्य पदक जीता था। वह आठ बार के नेशनल चैंपियन रहे हैं। विकास के पिता बृजलाल ठाकुर लुधियाना में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। जबकि 29 वर्षीय विकास ठाकुर स्वयं भारतीय वायुसेना में वारंट ऑफिसर के पद पर सेवारत हैं। पिता ने बताया कि विकास का अगला लक्ष्य कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतना है।
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता विजय ने दीं शुभकामनाएं
ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले निशानेबाज विजय कुमार ने भारतीय दल के साथ हिमाचल के खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी हैं। हमीरपुर के हरसौर गांव में जन्मे विजय कुमार ने वर्ष 2006 में कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर रैपिड फायर में दो स्वर्ण पदक जीते थे। वर्ष 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन स्वर्ण पदक और एक सिल्वर मेडल जीता था। विजय ने ओलंपिक में रजत भी जीता है।
विज्ञापन