फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   common service center Dak Mitra Seva Speed Post and Parcel

Dak Mitra Seva: गांवों में शुरू होगी डाक मित्र सेवा, सीएससी से होगी स्पीड पोस्ट और पार्सल

Sat, 18 Jun 2022 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू/गलोड़ (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू/गलोड़ (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Jun 2022 05:47 PM IST
सार

कॉमन सर्विस सेंटर के प्रदेश प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि इस सेवा से मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। डाक विभाग का कारोबार भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
common service center Dak Mitra Seva Speed Post and Parcel
India Post - फोटो : Social media

विस्तार

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निकाय कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में भी लोग अब स्पीड पोस्ट और पार्सल कर सकेंगे। कॉमन सर्विस सेंटर ने डाक विभाग के साथ एक करार किया है। इसके तहत कॉमन सर्विस सेंटर डाक मित्र सेवा शुरू करेगा। योजना के तहत कॉमन सर्विस सेंटर के ग्राम स्तरीय उद्यमी अपने क्षेत्रों में स्पीड पोस्ट और रजिस्टर पार्सल की बुकिंग करेंगे। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर के केंद्रीय डिजिटल सेवा पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। 

विज्ञापन


बुक किए गए स्पीड पोस्ट और पार्सल को नजदीक के डाक कार्यालय में कॉमन सर्विस सेंटर के ग्रामीण उद्यमी ही पहुंचाएंगे। इससे लोगों को स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक कराने के लिए दूरदराज के कस्बों और शहरों में जाने की जरूरत नहीं रहेगी। वह देश भर में फैले 4.5 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर भी अपना पार्सल और स्पीड पोस्ट बुक करा पाएंगे। 
विज्ञापन


कॉमन सर्विस सेंटर के प्रदेश प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि इस सेवा से मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। डाक विभाग का कारोबार भी बढ़ेगा। इससे न केवल डाक मित्र सेवा की लोकप्रियता बढ़ेगी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में लॉजिस्टिक कारोबार में भी गति आएगी। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह और सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योगों को भी गति प्रदान करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed