{"_id":"5fc62fd3651ac57070441110","slug":"commercial-lpg-cylinder-becomes-expensive-in-himachal-no-change-in-domestic-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर हुआ महंगा, घरेलू के दाम में कोई बदलाव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर हुआ महंगा, घरेलू के दाम में कोई बदलाव नहीं
Tue, 01 Dec 2020 05:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Dec 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
एलपीजी- सांकेतिक
घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में लगातार चौथे महीने भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू सिलिंडरों में नवंबर का रेट ही इस महीने भी लागू होगा। घरेलू उपभोक्ताओं को दिसंबर में सिलिंडर लेने के लिए होम डिलीवरी सहित कुल 691 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
पहल योजना से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को 31.83 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में वापस मिलेगी। दिसंबर में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 55 रुपये बढ़े हैं। व्यावसायिक उपभोक्ताओं को डिलीवरी चार्ज सहित कुल 1439 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन