फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Colourful programmes presented on the foundation day of SEZES

Shimla News: सेजेस के स्थापना दिवस पर पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

Tue, 09 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Colourful programmes presented on the foundation day of SEZES
शिमला। सेजेस संस्था ने होटल ग्रैंड द मॉल में मंगलवार को 30वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सेजेस के तीन सदस्यों एसएल कश्यप, पीसी ठाकुर और स्व. कपिल देव सूद को पर्यावरण एवं बागवानी के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान अर्पित किया। स्व. कपिल देव सूद का सम्मान उनके बेटे अधिवक्ता संजय सूद ने हासिल किया। इस अवसर सचिव पद्मनी परमार ने संस्था की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। तीसरी कक्षा के रेयान सिंह ने श्लोक उच्चारण और दुर्गा स्तुति गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। लालपानी के युगल गौतम ने मंत्री को उनका चित्र भेंट किया। इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह सेजेस के लाइफ टाइम मेंबर बने और स्मारिका का विमोचन किया। संस्था की अध्यक्ष डॉ. सुषमा भारद्वाज ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर सेजेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव आरएल जैन, दीपक भसीन, दीपक सूद, डॉ. बी. कर्करा, सुलेखा चटर्जी, आशुम सूद, ऋतु कालरा, परमजीत कौर, श्रीनिवास जोशी, नगर निगम के पार्षद गीतांजलि भागड़ा, शीनम कटारिया, ममता चंदेल, मरिंद्र ठाकुर और राजकुमार सहित स्कूली बच्चे और अध्यापक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article