हिमाचल: कॉलेजों में पहली सितंबर से लौटेगी रौनक, एसओपी का पालन जरूरी
सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को पहली सितंबर से ऑफलाइन कक्षाएं लगाने को लेकर पत्र जारी कर दिया गया है। हिमाचल उच्च शिक्षा निदेश की ओर से प्रिंसिपलों को हिदायत दी गई है कि विद्यार्थियों को परिसरों में एकत्र न होने दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में पांच माह बाद दोबारा बुधवार से नियमित कक्षाएं लगना शुरू होंगी। मार्च में कुछ समय के लिए कॉलेज खुले थे। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने अप्रैल से कॉलेजों को बंद कर दिया था। अब शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की एसओपी के अनुसार कॉलेजों में फिर कक्षाएं लगना शुरू होंगी। सरकार ने एक सितंबर से कॉलेजों में नियमित कक्षाएं लगाने का फैसला लिया है। एक कमरे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सिर्फ 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही बैठाया जाएगा। विद्यार्थी अधिक होने की सूरत में अन्य कमरों में बैठाकर कक्षाएं लगाई जाएं। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों और शिक्षकों-गैर शिक्षकों को प्रवेश मिलेगा। फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से बड़े कॉलेजों में वैकल्पिक दिनों में भी कक्षाएं लगाने की छूट दी गई है। हर कॉलेज विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार टाइम टेबल तय करेगा।
कॉलेजों में रोल ऑन आधार पर हुए दाखिले
कॉलेजों में सेकेंड और फाइनल ईयर की कक्षाओं में विद्यार्थियों के रोल ऑन आधार पर दाखिले कर लिए गए हैं। 16 अगस्त से इन कक्षाओं की ऑनलाइन कक्षाएं लग रही हैं। फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया 31 अगस्त को समाप्त हो गई है। यूजीसी के निर्देशानुसार एक सितंबर से कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। कॉलेज प्रिंसिपलों को हिदायत दी गई है कि विद्यार्थियों को परिसरों में एकत्र न होने दें। बड़े कॉलेजों में प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से टाइम टेबल बनाने की छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को कक्षाओं को नियमित आधार पर सैनिटाइज करने के लिए भी कहा गया है ताकि कोरोना से बचा जा सके। एसओपी का पालन नहीं करने पर कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।