फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   College principal suspended for talking obscenely to girl student in rohru shimla Education Department took action

शिक्षा विभाग की कार्रवाई: छात्रा से अश्लील बातें करने का आरोपी कॉलेज प्रिंसिपल निलंबित

Mon, 27 Dec 2021 10:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Dec 2021 10:01 PM IST
सार

शिमला जिले क सीमा कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने अगले आदेशों तक एससीईआरटी सोलन में कार्यकारी प्रिंसिपल को तैनाती दी गई है। शिक्षा सचिव से बिना पूछे जिला मुख्यालय को छोड़ने पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन
College principal suspended for talking obscenely to girl student in rohru shimla Education Department  took action
निलंबित(प्रतीकात्मक ) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छात्रा के साथ अश्लील बातें करने के आरोप में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले क सीमा कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने अगले आदेशों तक एससीईआरटी सोलन में कार्यकारी प्रिंसिपल को तैनाती दी गई है। शिक्षा सचिव से बिना पूछे जिला मुख्यालय को छोड़ने पर भी रोक लगा दी है। कार्यकारी प्रिंसिपल के खिलाफ रोहडू पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फोन कॉल रिकॉर्डिंग की जांच के बाद कॉलेज के वुमन सेल ने थाने में इस घटना की शिकायत की है। इस पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को शिक्षा सचिव की ओर से सस्पेंड करने के लिखित निर्देश जारी हुए हैं। 

विज्ञापन


पीजी कॉलेज सीमा के वुमन सेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक छात्रा जब प्रिंसिपल के कमरे में स्कॉलरशिप का फार्म भरवाने गई तो उसको फोन पर बात करने के लिए कहा। आरोप हैं कि छात्रा ने जब फोन किया तो प्रिंसिपल ने उसके साथ अश्लील बातें शुरू कर दीं। तंग आकर छात्रा ने प्रिंसिपल की फोन कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। उसके बाद इसकी शिकायत वमेन सेल में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी कार्यकारी प्रिंसिपल को हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत 
वहीं, छात्रा के साथ अश्लील बातें करने के आरोपी सीमा कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने फिलहाल अंतरिम अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने आरोपी प्रिंसिपल को अंतरिम राहत देते हुए 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के आदेश दिए। कार्यकारी प्रिंसिपल के खिलाफ रोहडू पुलिस ने 24 दिसंबर को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फोन कॉल रिकॉर्डिंग की जांच के बाद कॉलेज के वुमेन सेल ने थाने में इस घटना की शिकायत की थी। मामले पर सुनवाई तीन जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed