{"_id":"5bd164ddbdec226947534d99","slug":"cold-waves-in-himachal-pradesh-keylong-temperature-minus-2-6-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का प्रकोप बढ़ा, केलांग में माइनस 2.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का प्रकोप बढ़ा, केलांग में माइनस 2.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री तक पहुंच गया है। धूप खिलने के बावजूद प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हल्के बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.6, सुुंदरनगर में 28.5, कांगड़ा-बिलासपुर में 27.5, हमीरपुर में 26.9, नाहन में 25.8, भुंतर में 25.2, चंबा में 23.8, सोलन में 23.6, धर्मशाला में 22.8, शिमला में 17.6, कल्पा में 15.8, डलहौजी में 12.9 और केलांग में 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6, कल्पा में 0.2, मनाली में 1.0, भुंतर में 5.5, कुफरी में 5.8, सोलन में 6.4, सुंदरनगर में 6.5, चंबा में 6.7, डलहौजी में 8.9, शिमला में 9.4 और धर्मशाला में 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक कमी होगी।
विज्ञापन