फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Code of Conduct: Open pulses will be given in Himachal's govt ration depots

आचार संहिता: हिमाचल के सरकारी राशन डिपुओं में दी जाएंगी खुली दालें

Sat, 02 Oct 2021 10:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Oct 2021 10:49 AM IST
सार

खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से सभी डिपो संचालकों को पैकेट खोलकर उपभोक्ताओं को दालें देने के निर्देश जारी हुए हैं। दालों के पैकेट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो लगी है। ऐसे में बंद पैकेटों को सीधे तौर पर उपभोक्ताओं को देने से आचार संहिता का उल्लंघन हो सकता है। 

विज्ञापन
Code of Conduct: Open pulses will be given in Himachal's govt ration depots
दालें(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव वाले क्षेत्रों के सरकारी डिपुओं में राशन लेने आने वाले लोगों को इस माह बंद पैकेट में दालें उपलब्ध नहीं करवाई जाएंगी। आचार संहिता लगने के चलते यह फैसला लिया गया है। ऐसे में लोगों को राशन डिपुओं से दालें लेनी हैं तो अबकी बार उन्हें घर से खाली बैग लाकर उसमें दालें लेनी होंगी। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से सभी डिपो संचालकों को पैकेट खोलकर उपभोक्ताओं को दालें देने के निर्देश जारी हुए हैं। 

विज्ञापन


दालों के पैकेट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो लगी है। ऐसे में बंद पैकेटों को सीधे तौर पर उपभोक्ताओं को देने से आचार संहिता का उल्लंघन हो सकता है। ऐसे में विभाग किसी भी तरह की चूक नहीं चाह रहा है। बता दें कि प्रत्येक माह डिपो में लोगों को तीन दालें उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

 

एपीएल परिवारों को डिपो में एक किलो अतिरिक्त आटा मिलेगा 

महंगाई के दौर में एपीएल परिवारों को इस बार भी राशन कोटे में किसी भी तरह का लाभ नहीं हुआ है। केवल 12 की जगह 13 किलो आटा एपीएल परिवारों को दिया जाएगा। चावल पिछले माह की तरह ही छह किलो ही मिलेगा, जबकि चीनी छह सौ ग्राम प्रति सदस्य उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed