फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra write a letter to centre govt over india pak t20 match for security reasons.

भारत-पाक मैच में हो सकता है बवाल, केंद्र करे सुरक्षा

Mon, 29 Feb 2016 09:52 AM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra write a letter to centre govt over india pak t20 match for security reasons.

धर्मशाला में 19 मार्च को भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच पर एक और विवाद खड़ा हो गया है। वीरभद्र सरकार ने अब केंद्र को चिट्ठी लिखकर मैच के दौरान बवाल की आशंका जताई है। चिट्ठी में पठानकोट हमले का हवाला भी दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि यह चिट्ठी उस रिपोर्ट के आधार पर लिखी गई है, जिसमें पुलिस ने विभिन्न वजहों से धर्मशाला मैच के दौरान पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया करा पाने में असमर्थता जताई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट में कहा है कि मैच को लेकर स्थानीय नेताओं से लेकर विभिन्न संगठन विरोध कर रहे हैं। आतंकी हमले से भी इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में बिना पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के मैच कराना संभव नहीं है। बता दें के मुख्यमंत्री पहले ही अपने रिस्क पर मैच कराने की बात कह चुके हैं। इसके बाद से माना जा रहा था कि प्रदेश सरकार मैच से हाथ पीछे खींच रही है।
विज्ञापन


हालांकि, अब पुलिस की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए राज्य सरकार ने गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी है। अब केंद्र सरकार को तय करना है कि वह बीसीसीआई के आग्रह पर धर्मशाला में ही मैच कराती है या सुरक्षा पर कोई कदम उठाती है। अगर राज्य सरकार के इंकार के बाद भी मैच होता है तो पूरी सुरक्षा व्यवस्था और विरोध की स्थिति का केंद्र को ही सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर ओर हो रहा मैच का विरोध

cm virbhadra write a letter to centre govt over india pak t20 match for security reasons.

भारत-पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को धर्मशाला स्टेडियम में टी-20 मैच होना है। इस मैच को लेकर प्रदेश में राजनीतिक भूचाल मचा है। प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही नेता मैच के पक्ष और विपक्ष में उतर चुके हैं। कांग्रेस की ओर से जहां खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद शांता कुमार भी मैच न कराने की बात कहकर पीएम तक से पत्र के जरिये नाराजगी जता चुके हैं।

जिला प्रशासन ने मांगा है भारी पुलिस बल-
मैच प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों ने भारी संख्या में पुलिस बल की मांग राज्य सरकार से की थी। दलील दी गई है कि पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से मैच के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चुनौती है।

टीमों के रुकने के स्थानों, उनके स्टेडियम और स्टेडियम से होटल आने-जाने वाले रास्तों की सुरक्षा, स्टेडियम के अंदर और बाहर अभेद्य किलेबंदी और आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था होनी है। चूंकि, मैच भारत और पाकिस्तान के बीच है ऐसे में देशभर से बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed