{"_id":"22632ac15f492a50aea97829343b0d2f","slug":"cm-virbhadra-singh-visit-thiyog","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र बोले, क्यों भई कहां क्या कमी रह गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र बोले, क्यों भई कहां क्या कमी रह गई
ब्यूरो/ अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Updated Sat, 17 May 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सभा चुनाव परिणाम आने के दूसरे दिन शनिवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ठियोग पहुंचे। पत्नी प्रतिभा सिंह साथ थी। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से पहली ही भेंट में वीरभद्र सिंह ने पूछा, कितनी लीड मिली भाजपा प्रत्याशी को ? साहब तीन हजार।
विज्ञापन
पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने हल्की आवाज में कहा, क्यों भई क्या कमी रही? तभी एक कार्यकर्ता ने बताया कि-साहब ये फेरबदल नई युवा पीढ़ी की वजह से हुआ है। इसके बाद चुप्पी साधे हुए वीरभद्र सिंह एक टक सामने की खिड़की को देखते रहे। इसके बाद बोले-‘लाइट तो जला दो।’ एक कार्यकर्ता बोला-‘साहब कट है।’ वीरभद्र बोले-‘क्या रोज लगता है?’ जवाब मिला-‘नहीं साहब, बिजली लाइन की मरम्मत कार्य चला हुआ है।’
विज्ञापन
हमेशा खुशनुमा रहने वाले वीरभद्र सिंह को पहली बार इतना सहमा हुआ देखा गया। उनके चहेरे पर हार की चिंता भी साफ नजर आई। मुख्यमंत्री वैसे तो नारकंडा के लिए रवाना हुए थे, लेकिन ठियोग में भी कार्यकर्ताओं से भेंट करने में पीछे नहीं रहे। वे आज नारकंडा में मेले में शरीक होंगे।
विज्ञापन
पत्रकारों से दूर न रहने वाले वीरभद्र सिंह ने पहली बार किसी से कोई बातचीत करना उचित नहीं समझा। कार्यकर्ताओं को देख मुख्यमंत्री ने ठियोग में गाड़ी से उतरते ही हाथ हिलाकर जनता को संबोधित किया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता विवेक थापर, महेंद्र झरईक, रविंद्र सिंह, सिटू सनाई, वीरेंद्र वर्मा, एसडीएम ठियोग एमआर भारद्वाज के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।