फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh targets amit shah

सीएम वीरभद्र बोले- भ्रष्टाचार के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं शाह

Sat, 23 Sep 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 23 Sep 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh targets amit shah

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की छवि पाक साफ नहीं है। उनके बारे में गुजरात में सभी लोग बखूबी जानते हैं। लेकिन वे ओच्छी राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं। इसलिए उनका काला चिठ्ठा खोलना नहीं चाहते।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को सोलन के क्यारीघाट में सम्मेलन केंद्र की आधारशिला रखने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ से निर्मित सम्मेलन केंद्र की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद हैं। पिछले 55 सालों से वे राजनीति में सक्रिय अहम भूमिका निभाते आए हैं। प्रदेश की उन्होंने इस दौरान सेवा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग उनकी छवि के बारे में भलिभांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह के कारनामे हर जगह मशहूर हैं वे चाहें तो एक पल में उनके इन सभी कारनामों को उजागर कर सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करेंगे।

Trending Videos

सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस

cm virbhadra singh targets amit shah

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वच्छ राजनीति में विश्वास करते हैं और विधानसभा चुनाव में इन्हीं बातों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार कांग्रेस इस बार सत्ता में वापसी करेगी और लोग पूरे मन से पार्टी का साथ देंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि धार्मिक, साहसिक, स्वास्थ्य एवं विरासत पर्यटन को विकसित करने पर बल दिया जा रहा है।

प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक हिमाचल के ग्रामीण परिवेश एवं लोक कलाओं से रू-ब-रू हो सकें। प्रदेश में होमस्टे पर विलासिता कर पर छूट को वर्ष 2018 तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed