{"_id":"5749c5dd4f1c1b4407691bc5","slug":"cm-virbhadra-singh-statements-at-paragpur-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिना एजेंडे के चुनाव लड़ने वालों से बचकर रहें लोग : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना एजेंडे के चुनाव लड़ने वालों से बचकर रहें लोग : सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रागपुर/डाडासीबा (कांगड़ा)
Updated Sun, 29 May 2016 08:34 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने परागपुर रैली में कहा कि कई लोग बिना किसी एजेंडे से अपना भाग्य अजमाने आते हैं। इनसे बचना चाहिए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा जिला के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के परागपुर में जनसभा के दौरान कहा कि चुनाव के दौरान कई लोग बिना किसी एजेंडे से अपना भाग्य अजमाने आते हैं, वे सत्ता में आने के लिए सरल उपाय अपनाते हैं।
विज्ञापन
लोगों को जाति, धर्म व क्षेत्र के आधार पर बांटने का प्रयास करते हैं। हमें ऐसे विघटनकारी ताकतों से सचेत रहना चाहिए। हमें सभी धर्मों का आदर करना चाहिए। हर व्यक्ति को अपनी इच्छानुसार अपने धर्म पर चलने का अधिकार है।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह ने कहा कि परागपुर गांव को धरोहर गांव घोषित किया गया है, जिसका अपना समृद्ध इतिहास है। इसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए। प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों के लोगों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रति वचनबद्ध है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार अपने वायदे पूरा करने में विफल रही है, जिससे उसका लोगों में ग्राफ गिरा है। हम विकास की बात करते है, तो विपक्ष हमेशा ही विकास न करने के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराता है। जबकि, वास्तविकता यह है कि बीते दिनों में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
कोई भी हिमाचल में हुए विकास पर उंगली नहीं उठा सकता। राज्य के गठन के पहले दिन से ही प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है और आज हम देश के पहाड़ी राज्यों में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सड़क जैसे विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आदर्श बनकर उभरे हैं।