फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra singh statement over himachal congress

सीएम वीरभद्र बोले- प्रदेश कांग्रेस संगठन का सरकार से तालमेल नहीं

Mon, 31 Jul 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 31 Jul 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra singh statement over himachal congress

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चंबा मिंजर मेले के समापन समारोह में जाने से पहले नूरपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन का सरकार से कोई तालमेल नहीं है।

विज्ञापन


कुछ कांग्रेसी विधायकों की ओर से प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर हाईकमान को लिखे पत्र को मुख्यमंत्री ने बेबुनियाद बताया। उन्होंने कुछ विधायकों के भाजपा में जाने की चर्चा को चुनावी प्रोपोगैंडा बताया। 
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को भाजपा से कोई खतरा नहीं है। प्रदेश कांग्रेस में मुठ्ठी भर लोग हैं, जो भाजपा की गोद में बैठकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। बावजूद इसके पार्टी एकजुट है और नुकसान पहुंचाने वालों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गुड़िया प्रकरण पर उनसे इस्तीफा मांगने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने सियासी रोटियां सेंकने के लिए इस प्रकरण को राजनीतिक रंग दिया।

इस अवसर पर उनके साथ नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय महाजन, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, प्रदेश युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह आदि मौजूद रहे।

नए जिलों की जरूरत नहीं
सोशल मीडिया पर अगस्त में नए जिलों के पुनर्गठन की अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब झूठ है। प्रदेश में अभी कहीं भी नए जिलों के गठन की जरूरत नहीं है।

जनता की सहूलियत के लिए प्रदेश में नई तहसीलें, उप तहसीलें और नए एसडीएम कार्यालय खोले गए हैं। 

भाजपा के पास सीएम की खिलाफत से सिवा नहीं कोई मुद्दा

CM Virbhadra singh statement over himachal congress

नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आगामी विस चुनावों में भाजपा के पास मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की खिलाफत के सिवा कोई दूसरा मुद्दा नहीं है। यही वजह है कि आए दिन भाजपाई किसी न किसी बहाने सीएम को घेरने की कोशिश करते हैं। लेकिन, उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।

रविवार को नूरपुर में लोनिवि के विस्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते प्रदेश युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जितने भी भाजपा के केंद्रीय मंत्री या वरिष्ठ नेता हिमाचल में आते हैं, उनके पास सिर्फ सिंगल प्वाइंट एजेंडा होता है वीरभद्र हटाओ प्रदेश बचाओ। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास विकास को लेकर कोई ऐसा मुद्दा नहीं जिस पर चुनाव लड़ा जा सके।

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में अंदर खाते एक चेहरे की बजाय सामूहिक रूप से चुनाव लडने की चल रही चर्चाओं के सवाल पर युकां अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव हमेशा किसी एक चेहरे को सामने रख कर ही लड़े जाते हैं, सामूहिक रूप से चुनाव का सुझाव हास्यपद है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जिसे भी प्रदेश में पार्टी का चेहरा बनाए, लेकिन चेहरा एक होना चाहिए।

इस बावत वह पार्टी हाईकमान तथा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी से मिलकर जल्द ही अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। कोटखाई प्रकरण पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू के बयान जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री की पत्नी प्रतिभा सिंह पर पीड़ित परिवार पर सीबीआई की जांच न करवाने का दबाव का आरोप लगाया था।

 

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि महिला आयोग की सदस्य ने प्रदेश में आकर ऐसा राजनीतिक बयान दिया, जोकि कड़े शब्दों में निंदनीय है। इस अवसर पर उनके साथ वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अमित पठानिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed