{"_id":"5724a1b84f1c1bc84ca9153e","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-on-hpca-and-ipl-matches-at-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल पर बोले सीएम, एचपीसीए ने लिखित में नहीं मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल पर बोले सीएम, एचपीसीए ने लिखित में नहीं मांगी सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
Updated Sun, 01 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि एचपीसीए की ओर से सुरक्षा के लिए लिखित में मांग नहीं आई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू दौरे पर गए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने च्वाई में कहा कि धूमल परिवार एचपीसीए को अपनी निजी संपत्ति समझता है। साथ ही कहा कि धर्मशाला में होने वाले मैच के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से प्रीति जिंटा ने उनसे धर्मशाला के लिए सुरक्षा देने और मैच में आने का न्योता दिया था, जिसे प्रदेश सरकार ने माना था।
विज्ञापन
एचपीसीए की ओर से सुरक्षा के लिए लिखित में मांग नहीं आई। खेल राजनीतिक क्षेत्र नहीं है, खेलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के साथ टी-20 मैच शहीदों के परिजनों की मांग पर रद्द किया था, जबकि सरकार ने उस समय भी सुरक्षा की गारंटी दी थी।
विज्ञापन
यह शहीदों के परिवारों की मांग थी कि धर्मशाला में पाकिस्तान के साथ कोई मैच न हो। धर्मशाला में आईपीएल मैचों के आयोजन के लिए कभी भी एचपीसीए ने मैचों को लेकर लिखित में सुरक्षा गारंटी नहीं मांगी। यदि लिखित में गारंटी मांगते तो लिखित में दे देते। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार का इसमें कोई रोल नहीं था।
विज्ञापन