{"_id":"56e8e40e4f1c1b84518b4578","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-on-hpca-and-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अनुराग ठाकुर क्रिकेट संघ को समझते हैं अपनी जायदाद'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अनुराग ठाकुर क्रिकेट संघ को समझते हैं अपनी जायदाद'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 16 Mar 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ को अपने परिवार की जायदाद समझ कर रखा है। अनुराग ठाकुर मैच की ही रोटी खाते हैं। उन्होंने भाजयुमो की तिरंगा यात्रा पर भी सवाल खड़े करते हुए फिर दोहराया कि अनुराग को तिरंगे के साथ पाकिस्तान का झंडा उठाना चाहिए था।
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र सिंह मंगलवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। वीरभद्र सिंह ने कहा की हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए क्रिकेट अब सिर्फ एक मजाक बन कर रह चुका है। सरकार या उन्होंने कभी मैच पर सियासत नहीं की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच का कभी विरोध नहीं किया, बल्कि मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा देने का भरोसा भी दिया। वीरभद्र सिंह ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि सरकार जल्दी ही नए टूरिस्ट स्पॉटों को विकसित करेगी।
विज्ञापन