{"_id":"58de0b5a4f1c1bd07763de19","slug":"cm-virbhadra-singh-reaction-on-blind-people-strike-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टिहीनों की हड़ताल पर आया सीएम वीरभद्र का बयान, कहा-पूरी होंगी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृष्टिहीनों की हड़ताल पर आया सीएम वीरभद्र का बयान, कहा-पूरी होंगी मांगें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 31 Mar 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि दृष्टिहीनों को नियमानुसार रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके पास नहीं बने हैं, उन्हें कहा गया है कि नियमों में प्रावधान है। वे ट्रांसपोर्ट अधिकारियों को आवेदन करेंगे तो उनके पास बन जाएंगे। वे सरकारी बसों में भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन
भाजपा की मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि भूख हड़ताल पर बैठे दृष्टिहीनों के बारे में पुलिस ने बीते दिन जिस प्रकार से पकड़कर उनको उठा दिया है। इससे पहले भी उनको सचिवालय के पास से उठाया गया था। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि उनकी मांगें मान ली जाएंगी।
विज्ञापन
उनकी छोटी-छोटी मांगे हैं। उनका बैकलॉग है और उनको पूरा नहीं किया जा रहा है। उनको बस पास मिलना चाहिए। उनको बस पास नहीं मिल रहा है। इस बात के लिए सरकार इतनी असंवेदनशील कैसे हो गई है। उनके लिए कानून बनाकर बना हुआ है। उस कानून का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
अभी एक महीने के अंदर-अंदर दोबारा से उनको धरने पर बैठना पड़ा पुलिस उनको उठा उठाकर के ले जा रही है, जिसकी निंदा की जानी चाहिए। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए, क्योंकि इस तरह से दृष्टिहीन लोगों को मारा-पीटा जा रहा है। यह सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।