फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh on a visit to palampur kangra.

शिक्षकों के लिए बुरी खबर, यकीन कीजिए

Mon, 16 Feb 2015 10:39 PM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh on a visit to palampur kangra.

सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे अब शिक्षकों पर भारी पड़ेंगे। ये बच्चे अब शिक्षकों की नौकरी भी ले सकते हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में खराब रिजल्ट आने पर अब शिक्षकों को ट्रांसफर नहीं, बल्कि उन्हें डिसमिस किया जाएगा। शिक्षकों से जवाब तलबी के बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पालमपुर के मनियाड़ा में जनसभा के दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही वाल्मीकि कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


ये बोर्ड भी अन्य समुदाय के बोर्डों की तर्ज पर गठित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ सरकारी स्कूलों के पांचवीं के बच्चों को दूसरी कक्षा के सवाल हल करने नहीं आ रहे हैं। छात्रों में इस कमी का कारण अध्यापक भी हैं। कई अध्यापक अच्छे हैं तो कई फरलू मारने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों से अच्छे अध्यापक हैं।
विज्ञापन

'मनरेगा बजट पर लोगों को गुमराह कर रहे धूमल'

cm virbhadra singh on a visit to palampur kangra.

निजी स्कूलों में पढ़ाई कम और दिखावा अधिक है। निजी स्कूल शिक्षा को व्यापार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अब पहली से ही हिंदी, हिसाब और अंग्रेजी पढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मनरेगा का बजट कम आ रहा है। प्रदेश के हिस्से का बजट 761.71 करोड़ है लेकिन अब तक यह 355.43 करोड़ रुपये ही आया।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के ब्यान पर चुटकी ली कि वह मनरेगा बजट पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धूमल के जरिये केंद्र सरकार ने मनरेगा का बजट भेजा हो तो वह प्रदेश सरकार को दे दें।

वीसी के बायोडाटा में कोई गड़बड़ी नहीं-
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कृषि विवि के कुलपति के बायोडाटा को लेकर उठ रहे सवाल पर कहा कि यह मामला राज्यपाल के अधीन आता है। अब तक प्रदेश सरकार के सामने आई जांच में वीसी के बायोडाटा में कुछ गलत नहीं पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed