{"_id":"14b9d778548ec5c65119dae32e2a20f3","slug":"cm-virbhadra-singh-in-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल पूरे होने का जश्न बाद में मनाएंगे: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल पूरे होने का जश्न बाद में मनाएंगे: सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, रक्कड़/देहरागोपीपुर
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने का जश्न 25 जनवरी को जयसिंहपुर में पूर्ण राज्यत्व दिवस पर नहीं बल्कि बाद में मनाया जाएगा। रक्कड़ में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह कांगड़ा का प्रवास बीच में छोड़कर नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्हें शनिवार को शिमला में एक जरूरी काम है। इसलिए वह शिमला जा रहे हैं। अब 24 जनवरी को फिर वापस आकर कांगड़ा जिले के राजा का तालाब में जाएंगे। वीरभद्र सिंह शुक्रवार को रक्कड़ में जनसभा करने के दोपहर बाद शिमला रवाना हो गए।
विज्ञापन
इसके चलते 23 जनवरी के सारे कार्यक्रम रदद कर दिए गए। वहीं, रक्कड़ में जनसभा के दौरान सीएम ने पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों को बीपीएल सूची में अति गरीब एवं पात्र लोगों के नाम शामिल करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
बोले, भाजपा के एमएलए विस में मचाते हैं शोर- सीएम ने जसवां-परागपुर हलके की सीमाओं को बड़ा अजीब बताते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में इस तरह के हलके नहीं होने चाहिए।
क्योंकि इसका एक छोर करीब 100 किमी पड़ता है। सीएम ने जनसभा में लोगों से कहा कि आपका एमएलए (भाजपा) कोई काम नहीं करता है। पहले आपके एमएलए की काफी मदद की।
विधानसभा में भाजपा के चार-पांच एमएलए शोर मचाते हैं। जसवां-परागपुर का विधायक उनका लीडर है। कर्मचारी एवं कामगार बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया मेरा नुमाइंदा है। इसलिए हलके में विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।