फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cm tour nirmand cm tour nirmand

Rampur Bushahar News: 7.18 करोड़ लागत के बने आईटीआई दलाश के भवन का उद्घाटन

Tue, 17 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने की आनी विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा
विज्ञापन

युवाओं को ई-कार्ट पर मिलेगा 50 फीसदी अनुदान
निरमंड (कुल्लू)। मुख्यमंत्री ने आनी विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की। इसके अलावा आनी क्षेत्र में सीबीएससी से संबंधित स्कूल जल्द खोलने का भी वादा किया। बागा सराहन क्षेत्र के युवाओं को ई-कार्ट पर 50 फीसदी अनुदान देने की घोषणा भी की। जलोड़ीजोत से रघुपुर गढ़ और सरेउलसर तक ब्रीडल पाथ बनाने की घोषणा की। इसकेे अलावा बागा सराहन से बठाड़ सड़क का सर्वे करने के लिए एक करोड़ रुपये जारी करने और आनी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। सराहन में झील के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये जारी करने का वादा किया। महिला मंडलों को 1-1 लाख रुपये देने तथा बागा सराहन में नेचर पार्क विकसित करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की राशि भी लाभार्थी महिलाओं को वितरित की। इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के लाभार्थियों, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तथा बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की। इससे पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। विभिन्न पंचायतों के प्रधानों, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, कांग्रेस नेताओं, महिला कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने करोडों के विकास कार्यों की सौगात स्थानीय जनता को प्रदान करने के लिए आभार जताया। उन्होंने आनी क्षेत्र की विभिन्न मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर और विधायक आनी लोकेंद्र कुमार ने भी इस मौके पर अपने विचार उपस्थित जनस्मूह के समक्ष रखे। विभिन्न विभागों ने इस दौरान जनता को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनियां लगाईं। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग ने स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक सुरेंद्र सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर गौड, शिमला महापौरसुरेंद्र चौहान, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, जिला परिषद पंकज अध्यक्ष परमार, परस राम, बंसी लाल, सेस राम आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed