फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhwinder Singh Sukhu spent time with villagers in Dodra-Kwar

Himcachal: क्वार के धन्द्रवाड़ी में हरदयाल खेपान के घर में ठहरे मुख्यमंत्री, घर के आंगन में अलाव जलाया

Sat, 26 Oct 2024 09:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 26 Oct 2024 09:53 PM IST
सार

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को शिमला के अति दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका डोडरा क्वार का यह तीसरा दौरा है।

विज्ञापन
CM Sukhwinder Singh Sukhu spent time with villagers in Dodra-Kwar
क्वार के धन्द्रवाड़ी में हरदयाल खेपान के घर में ठहरे मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुदूरवर्ती डोडरा-क्वार में ग्रामीणों के साथ समय बिताया। क्वार के धन्द्रवाड़ी में हरदयाल खेपान के घर में मुख्यमंत्री ठहरे। घर के आंगन में अलाव जलाया गया। महिलाओं ने मंगलगीत गाए। सीएम ने गांव के लोगों से बातचीत की। हरदयाल खेपान सेवानिवृत्त जेबीटी शिक्षक हैं।

विज्ञापन



सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को शिमला के अति दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका डोडरा क्वार का यह तीसरा दौरा है। उन्हें डोडरा क्वार आने पर यह कहा जा रहा था कि शाम को वापस आते हैं, मगर उन्होंने तय किया कि लोगों के बीच रहना है। लोगों के बीच जाकर खाना है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यहां महिलाएं सबसे अधिक आई हैं। उन्होंने कहा कि डोडरा क्वार में क्या होना चाहिए, क्या मिलना चाहिए, यह जानने के लिए ही वह यहां आए हैं।  सीएम ने कहा कि योजना के अगले चरण में वह चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी और शिमला के कुपवी समेत अन्य दुर्गम क्षेत्रों में भी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed