{"_id":"654ba6fb8daa19e4ba0df9fa","slug":"cm-sukhwinder-singh-sukhu-s-routine-tests-fine-will-return-to-shimla-soon-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रूटीन के टेस्ट ठीक, जल्द लौटेंगे शिमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रूटीन के टेस्ट ठीक, जल्द लौटेंगे शिमला
Wed, 08 Nov 2023 08:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Nov 2023 08:50 PM IST
सार
मुख्ममंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दिवाली शिमला में ही मनाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुक्खू के पेट का संक्रमण ठीक हो गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रूटीन के टेस्ट बुधवार को भी ठीक आए हैं। वे शुक्रवार या शनिवार को शिमला लौट आएंगे। मुख्ममंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दिवाली शिमला में ही मनाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुक्खू के पेट का संक्रमण ठीक हो गया है।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने उन्हें सलाह दी है कि वह अभी विश्राम करेंगे। सुक्खू पिछले करीब दो हफ्ते से एम्स नई दिल्ली में उपचाराधीन हैं। पैंक्रियाज में संक्रमण के चलते वह पहले आईजीएमसी शिमला में दाखिल हुए थे। उसके दो दिन बाद उन्हें उपचार के लिए नई दिल्ली जाना पड़ा था। अब उनका स्वास्थ्य पहले से अच्छा है।
विज्ञापन