फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhwinder Singh sukhu gave a gift of Rs 30.70 crore to Kinnaur

Himachal: किन्नौर को सीएम सुक्खू की सौगात, 30.70 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

Sat, 02 Nov 2024 09:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ(किन्नौर)/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ(किन्नौर)/शिमला Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Nov 2024 09:49 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1.36 लाख कर्मियों के लिए सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन बहाल की। यह फैसला राजनीतिक लाभ के लिए नहीं लिया। 

विज्ञापन
CM Sukhwinder Singh sukhu gave a gift of Rs 30.70 crore to Kinnaur
मुख्यमंत्री सुक्खू ने किन्नौर को 30.70 करोड़ रुपये की दी सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हमारे काम में अड़ंगा डाल रही है। देश में माहौल बनाया जा रहा है कि हिमाचल की सरकार के पास वेतन के लिए पैसे नहीं है। सीएम ने शनिवार रात रिकांगपिओ में किन्नौर महोत्सव के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक माह में दो बार वेतन देने वाला हिमाचल पूरे देश में इकलौता राज्य है। सरकार ने पहली और 28 अक्तूबर को वेतन जारी किया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1.36 लाख कर्मियों के लिए सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन बहाल की।

विज्ञापन


यह फैसला राजनीतिक लाभ के लिए नहीं लिया। अगर राजनीतिक लाभ देखते तो यह फैसला वर्ष 2027 में होना था। उन्होंने कहा कि केंद्र ने एनपीएस का 9,500 करोड़ का अंशदान रोक दिया है। सुक्खू ने कहा कि 20 माह पहले प्रदेश का खजाना खाली था। प्रदेश चलाने के लिए एक माह का ही पैसा बचा था। भाजपा ने पांच हजार करोड़ की रेवड़ियां चुनाव से पहले बांटीं। प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश को बड़ा नुकसान हुआ, लेकिन 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाएंगे।
विज्ञापन


नेगी मेरे सबसे विश्वास के मंत्री : सुक्खू
सीएम ने कहा कि जगत सिंह नेगी मेरे सबसे विश्वास के मंत्री हैं। अधिकांश कैबिनेट सब कमेटियों में इन्हें शामिल किया है। भ्रष्टाचार के मामलों की जांच इन्हें ही सौंपता हूं। किन्नौर के अधिकारों के लिए अक्सर ये मुझसे लड़ते हैं। निगुलसरी का रास्ता अधिकांश समय बंद रहने पर इन्होंने वैकल्पिक सड़क की मांग की है। सरकार ने इसके लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं। किन्नौर में इनकी मांग पर हेलीपोर्ट बनाने के अलावा खेल स्टेडियम के लिए 26 करोड़ जारी करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नौर को सीएम सुक्खू की सौगात, 30.70 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला किन्नौर प्रवास के दौरान  30.70 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ में 2.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ईवीएम वेयर हाऊस, 94.95 लाख रुपये से निर्मित कोषागार कार्यालय के कर्मचारियों के छः टाइप-2 आवासों तथा 6.85 करोड़ रुपये से निर्मित 250 मीट्रिक टन क्षमता के सीए स्टोर का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत सांगला में रोखटी नाला में 1.35 करोड़ रुपये, निचार तहसील की ग्राम पंचायत कटगांव के शांगो गांव में 6.95 करोड़ रुपये तथा ग्राम पंचायत सापनी में 5.13 करोड़ रुपये के बाढ़ नियंत्रण कार्यों, तहसील कल्पा में कटौंगटी खड्ड के 1.88 करोड़ रुपये के तटीकरण एवं बाढ़ नियंत्रण कार्यों तथा ग्राम पंचायत रकछम में गांव रकछम की बस्पा नदी पर 94.38 लाख रुपये से बाढ़ नियंत्रण कार्यों के शिलान्यास किए।

मल निकासी योजना का शिलान्यास भी किया
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने गांव नमज्ञा में 3.96 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है। जिला किन्नौर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला के लोगों के लिए विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकासात्मक परियोजनाओं से क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed