फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvindra Sukhu said flights from four heliports in Himachal soon

Himachal: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू बोले- हिमाचल में चार हेलीपोर्ट से शीघ्र शुरू होंगी उड़ानें

Wed, 18 Oct 2023 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Oct 2023 08:12 PM IST
सार

सुक्खू ने कहा कि चंबा, पालमपुर, रक्कड़ (कांगड़ा) और रिकांगपिओ हेलीपोर्ट के लिए किफायती हवाई किराये पर हेलीकाप्टर सेवाएं शीघ्र ही शुरू होने वाली हैं। 

विज्ञापन
cm Sukhvindra Sukhu said  flights from four heliports in Himachal soon
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चंबा, पालमपुर, रक्कड़ (कांगड़ा) और रिकांगपिओ हेलीपोर्ट के लिए किफायती हवाई किराये पर हेलीकाप्टर सेवाएं शीघ्र ही शुरू होने वाली हैं। उन्होंने कहा कि यह हेलीपोर्ट उड़ान योजना में चिन्हित किए गए हैं। हवाई उड़ानें शुरू होने से दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहतर सुविधा मुहैया हो सकेगी। इस फैसले से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नई हेलीकाप्टर सेवाएं पर्यटन और स्थानीय लोग दोनों के लिए वरदान साबित होंगी। हिमाचल को पर्यटन राज्य के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में पर्यटन बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और हवाई संपर्क और सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालयों पर हेलीपोर्ट स्थापित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार भी प्रगति पर है।
विज्ञापन


अमृतसर से भुंतर के लिए हवाई उड़ानें आरंभ
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर से कुल्लू के भुंतर तक हवाई उड़ानें आरंभ हो चुकी हैं। इससे राज्य में पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी में मददगार साबित होगा। अमृतसर हवाई अड्डा विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ने वाला एक प्रमुख केंद्र है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से हवाई संपर्क सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed