फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder sukhu will inaugurate Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Scheme in Sukhu Keylong

Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू केलांग में करेंगे इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना का शुभारंभ

Sat, 24 Feb 2024 12:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग(लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग(लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Feb 2024 12:03 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री केलांग में शरद उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना को भी शुरू करेंगे।

विज्ञापन
cm sukhvinder sukhu will inaugurate Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Scheme in Sukhu Keylong
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 25 फरवरी को लाहौल के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री केलांग में शरद उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना को भी शुरू करेंगे। इसके तहत पात्र महिलाओं को  प्रतिमाह 1500-1500 रुपये मिलेंगे। सीएम सवा दो घंटे के प्रस्तावित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों के 70.11 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के लाहौल दौरे से जहां प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है, वहीं घाटी के लोगों में विकास से संबंधित कई अहम घोषणाएं होने की उम्मीद जगी है।  घाटी के लोगों का कहना है लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री लाहौल-स्पीति के लिएबड़ी घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री रविवार सुबह शिमला के अनाडेल हेलीपैड से 9:55 पर रवाना होंगे और 10:55 पर स्तींगरी हेलीपैड में उनका हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। वहां से सड़क मार्ग होते हुए 11:15 बजे मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड केलांग पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed