{"_id":"65d5bd48eaf89e137a02f9f6","slug":"cm-sukhvinder-sukhu-welcomes-supreme-court-s-decision-on-hotel-wild-flower-hall-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: सीएम सुक्खू बोले- होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल सरकार को सौंपने के फैसले का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: सीएम सुक्खू बोले- होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल सरकार को सौंपने के फैसले का स्वागत
Wed, 21 Feb 2024 06:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Feb 2024 06:00 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले की सशक्त तरीके से पैरवी की थी, जिसके फलस्वरूप प्रदेश सरकार के पक्ष में फैसला आया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल को लेकर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बरकरार रखने के फैसले का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वागत किया है। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले की सशक्त तरीके से पैरवी की थी, जिसके फलस्वरूप प्रदेश सरकार के पक्ष में फैसला आया है। सर्वोच्च न्यायालय ने प्रदेश के हितों को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्णय को सही ठहराया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्धता से प्रयास किए और जाने माने वकील मुकुल रोहतगी के माध्यम से कानूनी लड़ाई में सरकार का व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया। सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्णय प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की संपत्ति कई वर्षों से ओबराय समूह के पास थी और अब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इसे खाली करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार संपत्ति का कब्जा मिलने के बाद इसके संबंध में भविष्य की कार्रवाई पर विचार-विमर्श करेगी और हिमाचल के हितों के अनुरूप निर्णय लेगी।
विज्ञापन